सैन, नंदवंशी, नाई ,सविता, ठाकुर, नाभिक समाज को कांग्रेस पार्टी संगठन और टिकटों में देगी पूरी भागीदारी:  राहुल गांधी

Edited By Isha, Updated: 05 Aug, 2025 11:09 AM

san nandwanshi nai savita thakur nuclear society will give full participati

नई दिल्ली में नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी से सैंन समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। यह ऐतिहासिक मुलाकात डॉ. अनिल जयहिंद राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस ओबीसी डिपार्टमेंट  के मार्गदर्शन और  योगेन्द्र योगी पू

नई दिल्ली: नई दिल्ली में नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी से सैंन समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। यह ऐतिहासिक मुलाकात डॉ. अनिल जयहिंद राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस ओबीसी डिपार्टमेंट  के मार्गदर्शन और  योगेन्द्र योगी पूर्व चेयरमैन हरियाणा केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड  के नेतृत्व में सम्पन्न हुई ।जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों – हरियाणा से सौरव कुमार, राजेंद्र सैन रोहतक, राजस्थान से महेंद्र सैन, राजेंद्र सैन,उत्तर प्रदेश से भानु नन्द, दीपक ठाकुर नंदवंशी,दिल्ली से सुनील सैन, मध्य प्रदेश से विनोद सैन, पंजाब से रमणीक सैन मोहाली, प्रताप सिंह फिरोजपुरिया , उत्तराखंड से दीपक सैन हरिद्वार, छत्तीसगढ़ से त्रिलोक सैन महाराष्ट्र से सारंग जगताप, बिहार से डॉ कुणाल ठाकुर, डॉक्टर धर्मराज पटना, झारखंड से डॉक्टर सी के ठाकुर हिमाचल प्रदेश से दीपक सैन सहित अनेक प्रदेशों से आए समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए।

 उक्त जानकारी प्रेस को देते हुए योगेंद्र योगी ने बताया कि सैंन समाज एक ऐसा वर्ग है जो पीढ़ियों से मेहनत, ईमानदारी और देशभक्ति का प्रतीक रहा है।लेकिन जब बात होती है राजनीतिक और संगठनात्मक भागीदारी की, तो हमें बार-बार नजरअंदाज किया गया है। सैंन समाज इस देश का भरोसेमंद, मेहनतकश और हुनरमंद समाज है। इस समाज ने सदियों तक बिना किसी अपेक्षा के देश और समाज के लिए काम किया है। ये वर्ग न केवल कर्तव्यनिष्ठ है, बल्कि अपने भीतर जबरदस्त संगठन शक्ति और सेवा भावना रखता है।”

PunjabKesari
योगी ने बताया कि न्याय योद्धा संविधान रक्षक नेता विपक्ष राहुल गांधी सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं वो कई बार मंचों से भी ओबीसी की राजनैतिक भागीदारी पर खुलकर बोले हैं उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया है कि जो पिछड़ा वर्ग के लिए करना चाहिए था वो नहीं कर पाए इसलिए अब दुगनी रफ्तार से इस वर्ग के लिए काम करूंगा। योगी ने बताया कि राहुल गांधी पिछड़ा वर्ग की विभिन्न जातियों से उनके इतिहास, उनके पुश्तैनी काम, उनकी सामाजिक आर्थिक शैक्षणिक जानकारी जुटा रहे हैं इस से पहले उन्होंने विश्वकर्मा समाज, आदिवासियों से मुलाकात कर संवाद किया था।

योगी ने बताया कि राहुल गांधी जी ने लगभग एक घंटा पच्चीस मिनट समाज के लोगों से चर्चा की वर्तमान में राजनैतिक भागीदारी कैसी है जो लोग गांव, ढाणी में कार्य कर रहे हैं उनको किस तरह की कठिनाइयां आती हैं और भविष्य के लिए क्या योजनाएं बन सकती हैं जिस से समाज का उत्थान हो सके।

 योगी ने कहा अब वक्त है कि ऐसे समाज को केवल तारीफों में नहीं, बल्कि व्यवस्था में हिस्सेदारी देकर न्याय किया जाए। योगी ने बताया कि राहुल गांधी ने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी ऐसे मेहनतकश समाज के साथ है शिक्षा, रोजगार और प्रतिनिधित्व तीनों स्तरों पर कांग्रेस पार्टी सैन समाज को उनका अधिकार दिलाने के लिए काम करेगी। योगी ने कहा कि यह बैठक न केवल राजनीतिक संवाद की शुरुआत थी, बल्कि यह समाज के आत्म-सम्मान, अधिकार और भविष्य को लेकर एक नए युग की दस्तक थी। उन्होंने कहा सैंन समाज अब केवल वफादार समर्थक नहीं, बल्कि नीतियों में भागीदार बनने की ओर बढ़ रहा है।

योगी ने इस सार्थक राजनैतिक भागीदारी संवाद  हेतु सामाजिक न्याय के लिए संघर्षशील, शोषित , वंचितों के हक हुकूक की लड़ाई लड़ रहे कांग्रेस पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष (ओबीसी डिपार्टमेंट ) डॉक्टर अनिल जयहिंद जी का विशेष धन्यवाद किया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!