बृजभूषण के खिलाफ जंग छेड़ने का साक्षी को मिला इनाम, टाइम मैगजीन की टॉप 100 हस्तियों में शामिल नाम

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 18 Apr, 2024 01:16 PM

sakshi malik s name included in time magazine s top 100

हरियाणा की ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक को सम्मान मिला है। अमेरिका की टाइम मैगजीन ने साक्षी मलिक को आइकॉन की लिस्ट में प्रभावशाली हस्ती माना है। साथ ही मैगजीन ने पहलवान की टॉप 100 हस्तियों के नामों की घोषणा की है।

हरियाणा डेस्क: हरियाणा की ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक को सम्मान मिला है। अमेरिका की टाइम मैगजीन ने साक्षी मलिक को आइकॉन की लिस्ट में प्रभावशाली हस्ती माना है। साथ ही मैगजीन ने पहलवान की टॉप 100 हस्तियों के नामों की घोषणा की है।

बता दें कि इस लिस्ट में साक्षी मलिक के अलावा भारत से एक्टर आलिया भट्ट, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला और एक्टर-डायरेक्टर देव पटेल का नाम शामिल है।

इकलौती पहलवान साक्षी मलिक का नाम शामिल

हरियाणा की इकलौती पहलवान साक्षी मलिक मैगजीन में नाम पाने वाली है। मैगजीन ने इनका नाम शामिल करते हुए कहा कि साक्षी ने कुश्ती में यौन शोषण के खिलाफ बृजभूषण सिंह के खिलाफ एक मुहिम छेड़ी है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन की भी साक्षी ने अग्रणी भूमिका निभाई है। पहलवान ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए अपनी कुश्ती से भी संन्यास ले लिया है।

ट्वीट कर जताई खुशी

PunjabKesari

इस सम्मान को पाने पर साक्षी मलिक ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है- वर्ष 2024 की 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल होने पर मुझे गर्व है। वर्ष 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल होना अनूठा अनुभव है। ये ओलंपिक पदक जीतने के समान खुशी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!