हरियाणा के छोरे का कमाल, इसरो में वैज्ञानिक पद पर हुआ चयनित

Edited By Isha, Updated: 12 May, 2022 09:36 AM

sachin a resident of bigwa selected as a scientist in isro

गांव बिगोवा निवासी सचिन का इसरो में वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। सचिन के पिता कुलदीप सिंह जाखड़ ने बताया कि सचिन ने ग्रामीण क्षेत्र में रहते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल से बारहवीं तक की शिक्षा ग्रहण की

 

चरखी दादरी:  गांव बिगोवा निवासी सचिन का इसरो में वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। सचिन के पिता कुलदीप सिंह जाखड़ ने बताया कि सचिन ने ग्रामीण क्षेत्र में रहते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल से बारहवीं तक की शिक्षा ग्रहण की। ग्रामीण परिवेश में राजकीय विद्यालय में पढ़ते हुए सचिन ने कड़ी मेहनत तथा अध्यापकों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि प्राप्त की है।

उन्होंने बताया कि बारहवीं के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की शिक्षा ग्रहण की तथा आईआईटी दिल्ली में एमएससी (गणित) करने के बाद पीएचडी की। अब इसरो में वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। सचिन ने गांव, जिला, प्रदेश को गौरवान्वित किया है। सचिन के पिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिगोवा में वाणिज्य विषय के प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं और माता गृहिणी है।

सचिन की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य शिक्षा समिति के सदस्य रमेश जाखड़, जिला सचिव कृष्ण शास्त्री, संजय शास्त्री, सुधीर कुमार, सुदेश कुमार, प्रवक्ता कृष्ण कौशिक, राजा डूडी, दिलबाग सिंह, रोशन लाल, कृष्ण कुमार ने सचिन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सचिन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय दादा होशियार सिंह व दादी वेदकौर सहित अपने अभिभावकों व शिक्षकों को दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!