साथियों के साथ मिलकर रेस्टोरेंट संचालक ने तीन दोस्तों पर किया हमला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 20 Nov, 2023 07:25 PM

resturant owner and his friend beat three friends in minor dispute

पालम विहार थाना एरिया में मामूली कहासुनी पर रेस्टोरेंट संचालक द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर तीन दोस्तों पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुडग़ांव,(ब्यूरो): पालम विहार थाना एरिया में मामूली कहासुनी पर रेस्टोरेंट संचालक द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर तीन दोस्तों पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में निहाल कॉलोनी के रवि सिंह ने बताया कि वह मानेसर की एक कंपनी में कार्यरत हैं। वह 18 नवंबर को अपने दोस्तों ललित, ऋ तिक के साथ अशोक विहार के पास एक रेस्टोरेंट में गया था। देर रात होने के कारण उन्हें खाना नहीं मिला। इस पर उन्होंने कुछ अन्य सामान खरीदकर उसका भुगतान कर दिया। इसी दौरान ललित की रेस्टोरेंट संचालक सोनू से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि सोनू ने अपने साथी सुमित और करीब 10 अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार, लोहे की रॉड, हॉकी व डंडों से हमला कर दिया। लोगों ने उन्हें बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

India

201/4

41.2

Australia

199/10

49.3

India win by 6 wickets

RR 4.88
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!