बादशाह के 'Tateeree' सॉन्ग विवाद पर बोलीं रेनू भाटिया, 13 को उन्हें पेश होना होगा उसके बाद...

Edited By Krishan Rana, Updated: 11 Mar, 2026 05:06 PM

renu bhatia spoke on the controversy surrounding badshah s song tateeree sayi

अंबाला पहुंची महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने आज अंबाला और यमुनानगर जिले से आई महिलाओं

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला पहुंची महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने आज अंबाला और यमुनानगर जिले से आई महिलाओं की समस्याओं को सुना और जो शिकायत उनके पास आई थीं उसका निवारण भी किया है। दोनों ही जिलों से लगभग 22 शिकायतें उनके पास आई थीं, जिनमें से सिर्फ चार शिकायत ऐसी हैं जिन्हें अगली तारीख दी गई है।

इस दौरान रेनू भाटिया ने बताया कि बादशाह के गाने टटीरी को लेकर बादशाह को नोटिस दिया गया है और 13 तारीख को उन्हें पेश होना होगा जब वह पेश होंगे उसके बाद सोचा जाएगा महिला आयोग क्या फैसला लेगा। उन्होंने बताया कि बादशाह का सिर्फ यह गाना नहीं बल्कि बेटियों और महिलाओं के लिए अपमानजनक संदेश है।

वहीं बादशाह द्वारा मांगी गई माफी को लेकर रेनू भाटिया बोलीं कि वह कोई माफी नहीं थी। हरियाणा की बेटियों के साथ गलत किया है उनके ऊपर तीन FIR दर्ज दर्ज हैं और तीनों ही जगह जाकर उन्हें जवाब भी देना होगा। महिला आयोग रोडवेज डिपार्टमेंट और एजुकेशन डिपार्टमेंट ने शिकायतें दर्ज करवाई हैं और इन सभी पर कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!