मदद करने की बजाय रिश्तेदार बन गए लालची, दिव्यांग युवती से नकदी व सामान हड़पा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Jun, 2026 07:58 PM

relative take money and furniture of physically challenged girl

एक दिव्यांग युवती का सामान, नकदी व मासिक भत्ता हड़पने और धमकी दी गई। पीड़िता के दोनों पैर नहीं हैं। अपनी बुआ सपना और उनके दोस्त हीरालाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

गुड़गांव, (ब्यूरो): एक दिव्यांग युवती का सामान, नकदी व मासिक भत्ता हड़पने और धमकी दी गई। पीड़िता के दोनों पैर नहीं हैं। अपनी बुआ सपना और उनके दोस्त हीरालाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनके दोनों पैर नहीं है। ऐसे में एक गैर सरकारी संस्थान (एनजीओ) की तरफ से उन्हें सहायता के रूप में डबल बेड, फ्रिज, एलईडी टीवी, अलमारी दी गई थी। इसके साथ ही उनके द्वारा पढ़ाई के लिए उन्हें हर महीने 10 हजार रुपए दिए जाते थे। इस राशि में से उन्होंने करीब एक लाख दस हजार रुपये उनसे ले लिए। इसके अलावा आरोपियों ने एनजीओ की तरफ से उन्हें दिया गया सामान भी जबरन अपने पास रख लिया। मांगने पर आरोपियों ने राजनीतिक रसूख की धमकी दी।

 

पीड़िता की शादी 2 जून को तय थी, जिससे वह बेहद परेशान थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब भी वह अपना सामान व रुपए उनसे मांगती तो बुआ का दोस्त खुद को भाजपा का नेता बताता और पुलिस में अच्छी जान पहचान होने की बात कहकर उन्हें धमकाता। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(3),3(5)  के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!