Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Shivam, Updated: 25 Jan, 2019 09:47 PM

read 10 big news of haryana throughout the day 25 jan

हरियाणा में आज हाईकोर्ट ने कच्चे कर्मचारियों को झटका दिया है, कोर्ट के बेंच ने 25 हजार कर्मचारियों की भर्ती पर रोक लगा दी है। ऊट-पटांग वीडियो बनाने वाले दीपक कलाल को महिला आयोग ने बुलाया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के घर सीबीआई की रेड...

डेस्क: हरियाणा में आज हाईकोर्ट ने कच्चे कर्मचारियों को झटका दिया है, कोर्ट के बेंच ने 25 हजार कर्मचारियों की भर्ती पर रोक लगा दी है। ऊट-पटांग वीडियो बनाने वाले दीपक कलाल को महिला आयोग ने बुलाया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के घर सीबीआई की रेड हुई। बेखौफ बदमाशों ने चार दुकानों के ताले तोड़े। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने दिल्ली सरकार के फैसले को चुनौती दी है। कैथल में इलेक्ट्रिक ट्रेन की शुरूआत पर लोगों ने खुशी मनाई। करनाल में हुक्का बैन कर दिया गया। वहीं पानीपत में एक बच्चे रात को अचानक गुम हो गया है, करनाल और यमुनानगर में भी स्वाईन फ्लू का कहर देखने को मिला है। वहीं एक व्यक्ति की उसके ससुराल में ही संदिग्ध मौत हो गई है। पढें आज की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में-

हरियाणा के 25000 कच्चे कर्मचारी को हाईकोर्ट का झटका
हरियाणा के 25000 कच्चे कर्मचारी को हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। हरियाणा सरकार की अपील पर डिवीजन बेंच ने 25000 कच्चे कर्मचारी को पक्का करने के आदेश के पर रोक लगाई है। हरियाणा के महाधिवक्ता बलदेव राज महाजन ने बताया कि सरकारी विभागों में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों की रेगुलराईजेशन पॉलिसी के तहत उनको नियमित नहीं किया जा रहा था, क्योंकि कुछ लोग उस पद के क्वालीफाईड नहीं थे, जिसपर वे काम कर रहे थे।

सोशल मीडिया 'फेम' दीपक कलाल की पेशी, ये लगे हैं आरोप
सोशल मीडिया पर अपने ऊट-पटांग वीडियो डाल कर अक्सर चर्चा में रहने वाले दीपक कलाल हरियाणा के पंचकूला स्थित महिला आयोग के कार्यालय के पेशी हुई। दीपक कलाल के साथ उनको हाल ही में पीटने वाले दीपक नांदल भी आयोग के सामने पेश हुए हैं। कलाल पर वीडियो में अश्लील भाषा व अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है, जिसके चलते दीपक के खिलाफ सम्मन जारी किया गया था।

PunjabKesari

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री के घर CBI रेड, हुड्डा बोले- कुछ नहीं मिला
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के डी पार्क स्थित आवास पर सीबीआई द्वारा छापेमारी की गई है। जानकारी के मुताबिक भूपेंद्र हुड्डा और रोहतक से सांसद दीपेंद्र हु्ड्डा घर पर अंदर ही मौजूद थे। इससे पहले भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कई मामलों में शिकंजा कसा जा चुका है। हरियाणा के पंचकूला में प्लॉट आवंटन मामले में बीते दिनों ही सीबीआई को चार्जशीट दाखिल करने की मंजूरी मिली थी।

ओपी चौटाला ने दिल्ली सरकार के फैसले को दी चुनौती
दिल्ली सरकार द्वारा फरलो रद्द किए जाने से नाराज इनेलो सुप्रीमो व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ओपी चौटाला ने दिल्ली सरकार पर राजनीतिक दुर्भावना के  चलते उनकी फरलो रद्द करने का आरोप लगाते हुए फरलो रद करने के फैसले को चुनौती दी है।

PunjabKesari

ढोल नगाड़ों के साथ नाचकर किया लोगों ने बिजली ट्रेन का स्वागत
कैथल की जनता करीब 20 साल से बिजली की ट्रेन की मांग कर रहे थे। लोगों के मागों को मद्देनजर रखते हिए रेलवे विभाग ने कैथल ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन सेवा शुरू करके यहां के लोगों सौगात देने का काम किया है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में इनती खुशी देखने को मिली कि यहां मौजूद लोगों मे ट्रेन का स्वागत ढोल नगाड़ो से और आपस में लड्डू खिलाकर किया।

करनाल में हुक्का हुआ बैन, जानिए क्या रहे कारण...
हरियाणा के जिले करनाल में हुक्का बन्द करने की एक नई मुहिम शुरू की गई है। यह फैसला करनाल की ब्राह्मण धर्मशाला में लिया गया, जहां हुक्का पीने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

PunjabKesari

अचानक आधी रात को बच्चा घर से गायब, परिजन बेहाल
पानीपत के मॉडल टाऊन से 11 साल के बच्चे के गायब होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि बच्चा अचानक घर से रात करीब 10:30 बजे के बाद लापता हो गया। घटना 22 जनवरी की रात की है। बच्चे का नाम विपुल है जिसकी उम्र 11 साल बताई जा रही है। 

करनाल और यमुनानगर में भी स्वाइन फ्लू का प्रकोप, कुल तीन की मौत
हरियाणा के विविध इलाकों में स्वाइन फ्लू ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। स्वाइन फ्लू का प्रकोप करनाल और यमुनानगर में भी सामने देखने को मिला है, जहां यमुनानगर में छ: केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है, 4 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं। वहीं करनाल में एक पीड़ित व्यक्ति की मौत हो गई।

PunjabKesari

नाराज बीवी को मायके से लाने गए पति की ससुराल में ही संदिग्ध मौत
पिनगवां खंड के खेड़ी गांव में बुधवार रात बंद कमरे में एक युवक ने अपनी ससुराल में साफी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक अपनी ससुराल में आया हुआ था। युवक का ससुराल वालों के साथ कई महीने से झगड़ा चल रहा था। झगड़े के चलते उसकी पत्नी कई महीने से अपने मायके में रह रही थी। युवक के परिजनों ने ससुराल वालों पर घर पर धोखे से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
बेखौफ चोरों का ‘कमाल’ रातभर में दिया 4 वारदातों का अंजाम, तस्वीरें सीसीटीवी में कैद
एक तरफ फतेहाबाद में चोरों के हौंसले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सेवा सुरक्षा और सहयोग का दावा करने वाली पुलिस की पोल खुल रही है। घटना बीती रात अनाजमंडी इलाके की है जहां एक के  बाद एक 4 दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने अनाजमंडी के बाहर स्थित शिवालय मार्केट में सतगुरु ट्रेडिंग कंपनी का ताला तोड़कर दुकान में रखा कीमती सामान चुरा लिया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!