'यहां तो एक विधानसभा सीट जीतने वाले भी CM बनने का दावा कर रहे', रणजीत चौटाला ने INLD पर कसा तंज

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Sep, 2024 09:29 AM

ranjit chautala took a dig at inld

विधानसभा चुनावों में कुछ दिन ही बाकी रह गए है। प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी बीच रानियां विधानसभा सीट से निर्दलीय तौर पर जजपा समर्थित कैंडिडेट रणजीत सिंह चौटाला का तूफानी प्रचार भी जोरों पर है।

सिरसा (सतनाम सिंह) : विधानसभा चुनावों में कुछ दिन ही बाकी रह गए है। प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी बीच रानियां विधानसभा सीट से निर्दलीय तौर पर जजपा समर्थित कैंडिडेट रणजीत सिंह चौटाला का तूफानी प्रचार भी जोरों पर है। 

वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के रानियां में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो के दौरान हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने के दावे के सवाल पर रणजीत चौटाला ने कहा कि वे हरियाणा में 10 साल मुख्यमंत्री रहे, वह इस तरह का दावा कर सकते हैं। उन्होंने इनेलो पर तंज कसते हुए कहा कि यहां तो एक विधानसभा सीट जीतने वाले भी मुख्यमंत्री बनने का दावा कर रहे हैं। रणजीत सिंह ने रानियां विधानसभा से अपनी जीत का दावा भी किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह का समर्थन उन्हें रानियां में मिल रहा है, उससे लगता है कि उनका चुनाव पूरी तरह से उनके पक्ष में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!