रक्षाबंधन का पर्व पारिवारिक एकता का प्रतीक : आर्य

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Aug, 2020 08:54 AM

rakshabandhan festival symbolizes family unity arya

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व पारिवारिक एकता का प्रतीक...

चंडीगढ़ (बंसल) : हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व पारिवारिक एकता का प्रतीक है। रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्यार को और ज्यादा मजबूती प्रदान करता है। राज्यपाल ने लोगों से अपील की है कि इस पर्व के अवसर पर कोई भी सार्वजनिक या सामूहिक कार्यक्रम आयोजित न करें। सभी लोग घर में ही हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

वहीं, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के प्यार एवं स्नेह का प्रतीक है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा है कि रक्षाबंधन हरियाणा की बहनों के लिए दोगुनी खुशियां लेकर आया है। एक ओर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अविवाहित महिला कर्मचारियों को ऑनलाइन स्थानांतरण में कुछ शर्तों में छूट दी है, तो वहीं दूसरी ओर रक्षाबंधन के दिन मुख्यमंत्री ने 10 कन्या महाविद्यालयों की सौगात दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!