गोलागढ़ में पहुंची राज्यसभा सांसद किरण हुईं भावुक, छलके आंसू, जेठ और भतीजे पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Sep, 2024 09:59 AM

rajya sabha mp kiran became emotional after reaching golagarh

स्व. बंसीलाल के पैतृक गांव गोलागढ़ पहुंची राज्यसभा सांसद किरण चौधरी सोमवार को जब ग्रामीणों से रू-ब-रू हुई तो उनकी आंखों से आंसू छलकने लगे पड़े। उन्होंने तोशाम हलके से कांग्रेस प्रत्याशी अपने भतीजे अनिरुद्ध चौधरी और जेठ रणबीर महेंद्रा पर कई आरोप...

भिवानी: स्व. बंसीलाल के पैतृक गांव गोलागढ़ पहुंची राज्यसभा सांसद किरण चौधरी सोमवार को जब ग्रामीणों से रू-ब-रू हुई तो उनकी आंखों से आंसू छलकने लगे पड़े। उन्होंने तोशाम हलके से कांग्रेस प्रत्याशी अपने भतीजे अनिरुद्ध चौधरी और जेठ रणबीर महेंद्रा पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों ने पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल व उनके बेटे पूर्व कृषि मंत्री स्व. सुरेन्द्र सिंह की सारी संपत्ति हड़प ली।

किरण ने कहा कि आज अपने चाचा की फोटो लगाकर लोगों को बहकाने वाले इसी अनिरुद्ध ने दिल्ली में वकालत करते समय उसके पति सुरेन्द्र सिंह की मौत पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई थी। जब पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल का देहांत हुआ तो पार्थिव शरीर को इन्हीं लोगों ने ए.आई.सी.सी. में नहीं रखने दिया। एक टूटी सी टाटा गाड़ी में उनको लाया और अंतिम संस्कार करवा दिया। बंसीलाल का दाह संस्कार जल्दी करने का प्रयास किया गया ताकि हम दोनों मां-बेटी विदेश से कहीं पहुंच न जाएं। मगर पंडित ने सूर्य ग्रहण होने की बात पर इनको रोका। तब जाकर हम दोनों उनके आखिरी दर्शन कर पाए।

उन्होंने कहा कि ये लोग किसी के नहीं हैं। इन्होंने तो गोलागढ़ समाधि स्थल से बंसीलाल के भाई महाबीर सिंह की राख तक बाहर डलवा दी। सुरेन्द्र सिंह के निधन के बाद श्रुति का ताऊ अगर श्रुति को बेटी मानता तो मुझे यहां आने की जरूरत नहीं थी। मैं तो दिल्ली की राजनीति कर रही थी। मगर बंसीलाल दूरगामी सोच के व्यक्ति थे। उन्होंने अपनी विरासत की पगड़ी श्रुति के सिर पर रखी और मुझे यहां इसको कामयाब बनाने की जिम्मेदारी दी। किरण ने कहा कि महेंद्रा ने अपनी बेटी की शादी पर बंसीलाल को कन्यादान तक नहीं करने दिया। ये इससे ज्यादा और क्या करेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!