Edited By Harman, Updated: 17 Apr, 2026 04:41 PM

हरियाणा के राज्यसभा सदस्य कर्मवीर बौद्ध कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी से मिले। बौद्ध ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया। बौद्ध ने कहा कि सोनिया गांधी का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया।
चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के राज्यसभा सदस्य कर्मवीर बौद्ध कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी से मिले। बौद्ध ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया। बौद्ध ने कहा कि सोनिया गांधी का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया।
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
बौद्ध का कहना है कि वह कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभारी हैं, उन्होंने मुझ पर जो भरोसा जताया है। राज्यसभा का सदस्य होना उनके लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वह विशेष रूप से सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा और रणदीप सिंह हुड्डा का धन्यवाद करते हैं। यह उनके विश्वास का परिणाम है कि उन्हें इतना बड़ा अवसर मिला है। मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ इस जिम्मेदारी को निभाने का प्रयास करूंगा।
"हर वर्ग की समस्याओं के प्रति आवाज उठाना मेरा कर्तव्य", बोले कर्मवीर बौद्ध
बौद्ध का कहना है कि वह सड़क के साधारण आदमी हैं,उन जैसे साधारण व्यक्ति पर राहुल गांधी ने भरोसा जताया है। सारा जीवन मै व मेरी पत्नी सरकारी अधिकारी रहे हैं व गरीबों के लिए काम किया है। राज्यसभा में उनकी पहली प्राथमिकता यह होगी कि मैं प्रदेश और देश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से संसद में उठाऊं। समाज के हर वर्ग की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना मेरा कर्तव्य होगा। वह यह मानते है कि सांसद का दायित्व केवल किसी एक वर्ग या क्षेत्र तक सीमित नहीं होता, बल्कि पूरे समाज के लिए काम करना होता है। इसलिए उनके पास कोई भी व्यक्ति आएगा तो वह बिना किसी भेदभाव के उसकी बात सुनेंगे और उसके लिए प्रयास करूंगा।
बौद्ध ने कहा कि उनका मानना है कि राजनीति का उद्देश्य समाज को जोड़ना होना चाहिए, बांटना नहीं। वह सभी समाज के लोगों को एक समान मानता हूं। बौद्ध ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा की पार्टी है और उसके कार्यकर्ता उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। वह सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहते है जिन्होंने हमेशा पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम किया है। मेरा प्रयास रहेगा कि संगठन और मजबूत हो और हम मिलकर जनता की आवाज को मजबूती से उठाएं। आज देश में मजबूत विपक्ष की जरूरत है। लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब सरकार के साथ-साथ विपक्ष भी सक्रिय और जिम्मेदार हो। कांग्रेस हमेशा से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करती आई है। हमें जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहना चाहिए और यही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।