हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, 28 को विदा ले सकता है मानसून

Edited By Isha, Updated: 24 Sep, 2023 09:26 AM

rain alert in these districts of haryana monsoon may depart on 28th

हरियाणा के 19 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।   इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की भी संभाना है  मौसम विभाग ने 25 सितंबर तक सूबे के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना बने रहने के आसार जताए हैं।

हिसार:  हरियाणा के 19 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।   इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की भी संभाना है  मौसम विभाग ने 25 सितंबर तक सूबे के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना बने रहने के आसार जताए हैं।

हरियाणा में मौसम विभाग ने जिन जिलों में अलर्ट किया है, उनमें कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। वैसे मौसम विभाग ने मानसून सीजन में भी अगस्त और सितंबर माह को सूखे की श्रेणी में रखा है।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 28 सितंबर के आसपास मानसून जा सकता है। मौसम विभाग की इस घोषणा को लेकर धान के काश्तकारों ने राहत की सांस ली है, इसका कारण है कि इस समय किसान अपनी धान की तैयार फसल को काटने में लगे हुए हैं। सरकार भी सूबे की मंडियों में 25 सितंबर से धान की खरीद शुरू करने जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!