Edited By Nitish Jamwal, Updated: 11 Mar, 2024 03:23 PM
लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में बीजेपी को झटका लगा है। चूरू लोकसभा सीट से भाजपा के सासंद राहुल कस्वां भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए।
हरियाणा डेस्क: लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में बीजेपी को झटका लगा है। चूरू लोकसभा सीट से भाजपा के सासंद राहुल कस्वां भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की उपस्तिथि में राहुल कस्वां ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वहीं कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने भी राहुल कस्वां को पार्टी में शामिल होने की बधाई दी।
कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने प्लैटफॉर्म X पर लिखा कि, “मेरे मित्र व साथी सांसद राहुल कस्वां को कांग्रेस में शामिल होने पर हार्दिक बधाई। किसान, युवाओं और शोषित वर्ग के हकों की आवाज़ मिलकर बुलंद करेंगे।”
इससे पहले बीजेपी को हरियाणा में भी बड़ा झटका लगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़ दी है। उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। बृजेंद्र सिंह ने खुद अपने इस्तीफे और कांग्रेस जॉइनिंग की बात की जानकारी दी थी।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)