अरे वाह! न्यूजीलैंड में चमका बहादुरगढ़ का सितारा, राहुल कबलाना बने इंटरनेशनल कबड्डी के 'बेस्ट कैचर'

Edited By Isha, Updated: 28 Apr, 2026 02:02 PM

rahul kablana named international kabaddi s best catcher

बहादुरगढ़ के होनहार खिलाड़ी राहुल कबलाना ने न्यूजीलैंड में आयोजित इंटरनेशनल सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है। राहुल ने प्रतियोगिता में अपने दमदार खेल के ब

बहादुरगढ़(प्रवीण कुमार धनखड़): बहादुरगढ़ के होनहार खिलाड़ी राहुल कबलाना ने न्यूजीलैंड में आयोजित इंटरनेशनल सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है। राहुल ने प्रतियोगिता में अपने दमदार खेल के बल पर बेस्ट कैचर का खिताब हासिल किया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत टीम ने भी प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर जीत का परचम लहराया।

प्रतियोगिता से लौटने पर राहुल का बहादुरगढ़ स्थित ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भव्य स्वागत किया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ. मनीष शर्मा ने राहुल को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर राहुल कबलाना ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और कोच को दिया। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन से ही वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। राहुल ने कहा कि भविष्य में भी वह लगातार मेहनत कर देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे। गौरतलब है कि राहुल कबलाना इससे पहले भी देश-विदेश की कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!