उपमुख्यमंत्री की कोठी पर PWD के कर्मी से मारपीट का आरोप, दिया धरना

Edited By Shivam, Updated: 07 Dec, 2019 09:56 PM

pwd personnel assaulted by labor at deputy chief minister s kothi

पीडब्ल्यूडी बीएनआर के कच्चे कर्मचारियों ने आज एमएलए हॉस्टल के बाहर अशोक शर्मा की अगुवाई में धरना दिया। कच्चे कर्मचारियों ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कोठी में जो पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी लगाए गए हैं, उनके साथ दुष्यंत चौटाला की कोठी पर...

चंडीगढ़(धरणी): पीडब्ल्यूडी बीएनआर के कच्चे कर्मचारियों ने आज एमएलए हॉस्टल के बाहर अशोक शर्मा की अगुवाई में धरना दिया। कच्चे कर्मचारियों ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कोठी में जो पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी लगाए गए हैं, उनके साथ दुष्यंत चौटाला की कोठी पर लगे ठेकेदार के लोगों ने हाथापाई की। जिन लोगों ने हाथापाई की वह ठेकेदार कमल के लोग हैं।

PunjabKesari, Haryana

अशोक शर्मा ने कहा कि अगर उन्हें कहीं से इंसाफ नहीं मिला तो पीडब्ल्यूडी कर्मी लगातार हड़ताल करेंगे। अशोक शर्मा ने कहा कि कमल द्वारा उन्हें बाहर मिलकर मारने की धमकी भी दी गई। अशोक ने ये भी कहा की वहां उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। घटना शनिवार सुबह की है। कमल शर्मा कॉन्ट्रैक्टर के लोग वहां राजमिस्त्री का काम करते हैं। अशोक शर्मा बाकी सारे काम देखते हैं।

दूसरी तरफ धरने पर बैठे कर्मचारियों को मान मन्नवल के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी पहुंचे व बैठ कर मामला निपटाने की कोशिश की। कर्मचारियों का कहना है कल से मिनिस्ट्रियल स्टाफ के सभी कर्मचारी जो मन्त्रियों की कोठियों पर काम करते हैं उनकी हड़ताल व धरने में शामिल होंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!