पंचनद स्मारक में देरी पर पंजाबी समाज ने कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा को सौंपा ज्ञापन

Edited By Isha, Updated: 16 Aug, 2026 08:18 PM

punjabi community submits memorandum to cabinet minister ranbir gangwa over dela

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर हिसार में आयोजित पंजाबी भवन सेक्टर 14 कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान श्री सुरेश कुमार मनोचा के नेतृत्व

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर हिसार में आयोजित पंजाबी भवन सेक्टर 14 कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान श्री सुरेश कुमार मनोचा के नेतृत्व में पंजाबी समाज के अनेक सदस्यों ने उनसे मुलाकात कर कुरुक्षेत्र पंचनद स्मारक के निर्माण में हो रही देरी तथा स्मारक के लिए समाज से एकत्रित धनराशि के उपयोग और व्यय की पारदर्शिता को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि स्मारक के निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर इसे शीघ्र एवं समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए। साथ ही स्मारक के लिए अब तक एकत्रित धनराशि, खर्च की गई राशि और उपलब्ध शेष राशि का प्रमाणित विवरण सार्वजनिक किया जाए तथा आवश्यकता अनुसार स्वतंत्र ऑडिट एवं निष्पक्ष उच्च स्तरीय जाँच कराई जाए।
श्री सुरेश कुमार मनोचा ने कहा कि समाज किसी व्यक्ति या संस्था पर आरोप नहीं लगा रहा, बल्कि तथ्यों की निष्पक्ष जाँच, वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही चाहता है। पंचनद स्मारक विभाजन की त्रासदी झेलने वाले परिवारों के त्याग और संघर्ष की ऐतिहासिक स्मृति का प्रतीक है, इसलिए इसके निर्माण में अब और देरी नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर पंजाबी समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने ज्ञापन की मांगों का समर्थन किया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!