रेसलर्स से मिलने जंतर-मंतर पर पहुंचीं प्रियंका गांधी, बजरंग पुनिया ने कहा- पुलिस कर रही परेशान, रात में काटी बिजली

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Apr, 2023 09:23 AM

priyanka gandhi reached jantar mantar to meet wrestlers

बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पहलवान जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। इस प्रदर्शन का आज 7वां दिन है। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी जंतर-मंतर पहुंची...

दिल्ली : बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पहलवान जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। इस प्रदर्शन का आज 7वां दिन है। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी जंतर-मंतर पहुंची। उनके साथ दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद थे। उन्होंने विनेश, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया से बात की। प्रियंका करीब आंधा घंटा धरना स्थल पर रुकीं। 

PunjabKesari

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार देर रात बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दो FIR दर्ज की गई हैं। पहली- दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग रेसलर से यौन शोषण के मामले में बृजभूषण पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वहीं दूसरी FIR अन्य 6 महिला रेसलर्स के यौन शोषण के आरोप में दर्ज हुई है। रेसलर बजरंग पूनिया ने सुबह आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस परेशान कर रही है। रात में खाना खाते समय बिजली काट दी गई। वहां खड़े पानी के टैंकरों को भी ले जाया गया। पब्लिक टॉयलेट को भी पुलिस ने दूसरी जगह भिजवा दिया।

जंतर-मंतर पर मौजूद रेसलर्स ने आरोप लगाया कि जब बजरंग ने इस बारे में ACP को कॉल की तो उन्होंने कहा कि जो करना है कर लो, अब तो ऐसा ही होगा। साथ ही कहा कि केस दर्ज हो गया है, अब वह वहां से धरना उठा लें। पुलिस ने धरनास्थल के चारों ओर बैरिकेड्स लगाकर खिलाड़ियों को नजरबंद कर दिया। मौके से मीडियाकर्मियों को भी निकाल दिया गया। धरनास्थल पर खिलाड़ी और कुछ समर्थक ही रह गए। जो अंधेरे में बिना बिजली के रात काटने को मजबूर हुए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!