Charkhi Dadri: सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे निजी स्कूल, बंद करने के आदेशों के बावजूद खोले जा रहे स्कूल

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Nov, 2024 11:35 AM

private schools are flouting government orders

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों की सभी कक्षाओं तक के स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं।

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों की सभी कक्षाओं तक के स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं। इसके बावजूद भी निजी स्कूल संचालक सरकार के आदेशों की अवहेलना कर बच्चों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। प्रदूषण के कारण बच्चों के बीमार होने का डर बना हुआ है, लेकिन शिक्षा विभाग खुले स्कूलों के सामने मूकदर्शक बना हुआ है।

बता दें कि चरखी दादरी जिले में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। स्कूलों में बच्चों का स्वास्थ्य न बिगड़े, इसको लेकर पूरे प्रदेश में स्कूलों की छुट्टियां की गई हैं। शुक्रवार को दादरी में एक निजी स्कूल ने इन आदेशों की परवाह किए बिना ही स्कूल खोल कक्षाएं शुरू कर दी। प्रदूषण के कारण अगर कोई विद्यार्थी बीमार हुआ तो इसका खामियाजा कौन भुगतेगा। इसकी स्कूल प्रशासन को कोई चिंता नहीं है।

वहीं शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं कि सभी सरकारी और निजी स्कूलों का 23 नवंबर तक छुट्टी रहेगी। अगर कोई स्कूल संचालक नियमों की अवहेलना करता पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी ये बात बोलकर शिक्षा विभाग के अधिकारीयों ने अपना पल्ला झाड़ लिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!