बीमारी से जेल में बंद कैदी की मौत, सीआरपीएफ का जवान था मृतक

Edited By vinod kumar, Updated: 10 Aug, 2020 02:47 PM

prisoner dies due to illness

झज्जर की दुलीना जेल में बंद एक कैदी की बीमारी की वजह से मौत हो गई। मृतक सीआरपीएफ का जवान था और उस पर पास्को एक्ट के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसी के चलते अदालत ने उसे दस साल की सजा सुनाई थी।

झज्जर (प्रवीण): झज्जर की दुलीना जेल में बंद एक कैदी की बीमारी की वजह से मौत हो गई। मृतक सीआरपीएफ का जवान था और उस पर पास्को एक्ट के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसी के चलते अदालत ने उसे दस साल की सजा सुनाई थी। 

यहां मृतक श्रीचंद पुत्र रामस्वरूप निवासी कोयलपुर का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने आए जेल कर्मियों ने बताया कि कुछ रोज से श्रीचंद बीमार चल रहा था। उसे डाक्टरों की गाइडलाइन पर झज्जर के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लाया भी गया था, लेकिन यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आज झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!