Edited By Saurabh Pal, Updated: 20 Dec, 2023 03:09 PM
हरियाणा में एडवांस मार्केट फीस जमा करने के फरमान के बाद लामबंद आढ़तियों ने मंडियों में हड़ताल कर दी है। इस हड़ताल का व्यापक असर सब्जी व फलों के दाम पर देखने को मिला है। कुरुक्षेत्र जिले की बात करें तो यहां दाम करीब चार गुना तक बढ़ चुका है...
कुरुक्षेत्र(रणदीप रोर): हरियाणा में एडवांस मार्केट फीस जमा करने के फरमान के बाद लामबंद आढ़तियों ने मंडियों में हड़ताल कर दी है। इस हड़ताल का व्यापक असर सब्जी व फलों के दाम पर देखने को मिला है। कुरुक्षेत्र जिले की बात करें तो यहां दाम करीब चार गुना तक बढ़ चुका है। लोगों की थाली से सब्जी गायब हो गई हैं। इस हड़ताल से आमजन व मंडियों में रेहड़ी लगाने वाले काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि आढ़ती मनमानी कर रहे हैं।
सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले वाले विनीत सैनी ने कहा कि मंडी में सब्जी का बड़े स्तर पर काम करने वाले व्यापारियों की तरफ से सब्जी मंडी का गेट बंद कर दिया गया था। जिसके चलते उनकी आज की रोजी-रोटी मर गयी हैं।
वहीं सब्जी बेचने के लिए आए किसान सीताराम और नरेश ने कहा मशरूम और मटर जैसी कई सब्जियां हैं, जिनको रोज के रोज तोड़ा जाता है व बेचा जाता है। उन्होंने भी सब्जी व्यापारियों पर अपनी मनमानी करने का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासी पवन कुमार ने कहा कि सब्जी मंडी में हड़ताल होने की वजह से सब्जी के दाम भी चार गुना ज्यादा बढ़ गए हैं। आढ़ती जगदीश ने कहा कि मार्केट फीस बढ़ोतरी की वजह से हरियाणा की सभी सब्जी मंडिया बंद हैं।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)