मीडिया सचिव के बाद चुनाव में प्रवीण अत्रे पर रहेगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,अशोक छाबड़ा भी निभाएंगे भूमिका

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 28 Aug, 2024 03:17 PM

praveen atre will have an important responsibility in the elections

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया प्रबंधन का प्रमुख दायित्व एक विशेष टीम के पास रहेगा। इस विशेष टीम में हरियाणा के अलग-अलग कोनों से भाजपा से जुड़े हुए व्यक्तियों को जहां तरजीह दी गई है।

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी): विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया प्रबंधन का प्रमुख दायित्व एक विशेष टीम के पास रहेगा। इस विशेष टीम में हरियाणा के अलग-अलग कोनों से भाजपा से जुड़े हुए व्यक्तियों को जहां तरजीह दी गई है। वहीं, चंडीगढ़ में मीडिया के संचालन व प्रबंधन का जिम्मा मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव रहे प्रवीण अत्रे के कंधों पर रहने वाला है। मुख्यमंत्री के अलावा जब भी कोई केंद्रीय मंत्री या नेता चंडीगढ़ में आते हैं तो उनके कार्यक्रम के मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी भी प्रवीण अत्रे के कंधों पर ही होती है। इस टीम में जींद से मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर रहे अशोक छाबड़ा पर भी विशेष जिम्मेदारी रहेगी। 

16 अगस्त प्रदेश में जब से आचार संहिता लगी है, उसी समय से अपने मुख्यमंत्री के साथ रहते पदों पर आसीन इस भरोसेमंद टीम ने अपने सभी सरकारी पदों से इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री प्रतिदिन हरियाणा में तूफानी जनसभाएं, रोड शो और कार्य़क्रमों में आवागमन कर रहे हैं। प्रवीण अत्रे भी लगातार मुख्यमंत्री के हर कार्यक्रम की जानकारी जनता तक सही और समय से पहुंचे, इसके लिए लगातार प्रयास में लगे रहते हैं। अत्रे का मानना है कि प्रदेश की जनता को यह जानना चाहिए कि कांग्रेस ने अपने 10 साल के शासन में क्या काम किए और बीजेपी ने अपने 10 साल के शासन में क्या कुछ किया ? क्योंकि अब जनता कांग्रेस के बहकावे में आने की बजाए दोनों सरकारों के समय में हुए कामों का तुलनात्मक अध्ययन करके ही अपने मत का इस्तेमाल करेगी। 

‘नौकरियों की बंदरबांट पर लगाया फुल स्टॉप’

प्रवीण अत्रे ने बताया कि आज प्रदेश में कईं कामों पर फुल स्टॉप लगा है, जिसमें हुड्डा के कार्यकाल में होने वाले दलित अत्याचार, युवाओं की नौकरियों में होने वाली बंदरबांट, कांग्रेस के समय में होने वाले भ्रष्टाचार और सीएलयू के नाम पर ली जाने वाली किसानों की जमीन लेने पर फुट स्टॉप लगा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल व मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन सभी कामों पर फुलट स्टॉप लगा दिया है, जिससे कांग्रेस के कार्यकाल में प्रदेश की जनता दुखी और परेशान थी। आज चाहे कानून व्यवस्था की बात हो, या युवाओं के रोजगार की बात हो, फिर चाहे किसानों की मजबूती की बात करें। इन सब मामलो में हरियाणा नॉन स्टॉप है और वह तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज हरियाणा का किसान मजबूत हो रहा है। युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही है। आज प्रदेश में उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और निवेश आ रहा है। इन सब कामों में हरियाणा नॉन स्टॉप है।

नहीं बचेगी कांग्रेस !

प्रवीण अत्रे ने कहा कि हरियाणा में 2024 के बाद कांग्रेस नहीं रहेगी। कांग्रेस अपे ही बोझ के नीचे दबकर हरियाणा में खत्म हो जाएगी। ये उसकी शुरूआत है, क्योंकि चौधरी बंसीलाल परिवार जो कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं, पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं, पूर्व पक्षा मंत्री रहे हैं और हरियाणा के विकास पुरुष जिन्हें कहा जाता है। उस शख्सियत के परिवार के सदस्य उनकी पुत्रवधू किरण चौधरी के साथ कांग्रेस में ऐसे हालात बना दिए गए कि उन्हें कांग्रेस छोड़कर बीजेपी को ज्वाइन करना पड़ा, लेकिन बीजेपी ने उनकी गरिमा को समझा और उन्हें राज्यसभा में भेजने का काम किया। 

पार्टी की हर जिम्मेदारी निभाएंगे

विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने को लेकर प्रवीण अत्रे ने बताया कि बीजेपी एक अनुशासित पार्टी है। बीजेपी में शीर्ष नेतृत्व और संसदीय बोर्ड तय करता है कि किस कार्यकर्ता को क्या जिम्मेदारी दी जाए और किसका कहां पर उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व जो भी काम उन्हें देंगे, उसे वह पूरी तन्मन्यता के साथ करेंगे। उन्होंने बताया कि मीडिया सचिव के पद से इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें खुद का मीडिया देखने के लिए कहा था। इसलिए फिलहाल वह मुख्यमंत्री का मीडिया देख रहे हैं। इसके अलावा पार्टी कोई अन्य काम या जिम्मेदारी देंगी उसे भी निभाएंगे।

हर इलाके के लिए बनेगा मीडिया सेंटर

प्रवीण अत्रे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से हर चुनाव में रोहतक में एक मीडिया सेंटर बनाया जाता है। इसके अलावा एक पंचकूला और एक मीडिया सेंटर गुरुग्राम में भी बनाया जाएगा। इससे जहां प्रचार के लिए आने वाले नेताओं को मीडिया तक अपनी बात पहुंचाने में आसानी होगी। वहीं, मीडिया के साथियों को भी इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा।

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!