अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस का छापा, 16 लोगों को किया रेस्क्यू...जून 2025 में खत्म हो गया था लाइसेंस

Edited By Krishan Rana, Updated: 16 Apr, 2026 10:33 AM

police raid illegal drug de addiction center rescue 16 people  license expired

जिला स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर चीका पुलिस ने एक अवैध रूप से संचालित नशा मुक्ति केंद्र पर छापा

गुहला/चीका (कपिल शर्मा): जिला स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर चीका पुलिस ने एक अवैध रूप से संचालित नशा मुक्ति केंद्र पर छापा मारकर कार्रवाई की। यह केंद्र चीका की प्रोफेसर कॉलोनी में स्थित एक पुराने स्कूल भवन में चलाया जा रहा था। रेड के दौरान इस अवैध नशा मुक्ति केंद्र से 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया, जिन्हें इलाज के लिए कैथल के जिला अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार जिला ड्रग नियंत्रण अधिकारी (डी.सी.ओ) चेतन वर्मा की शिकायत पर पुलिस टीम ने उक्त केंद्र पर छापेमारी की। जांच में सामने आया कि केंद्र का लाइसेंस जून 2025 में ही समाप्त हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद नवीनीकरण कराए बिना ही इसे संचालित किया जा रहा था।

मौके पर पहुंचे चीका थाना प्रभारी सब इंस्पैक्टर संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने केंद्र से 16 लोगों को रेस्क्यू किया है। उन्हें दो एंबुलेंस की मदद से इलाज और आगे की जांच के लिए कैथल के जिला अस्पताल भेजा गया। मौके से कोई नशीली दवा बरामद नहीं हुई, लेकिन लाइसेंस खत्म होने के बावजूद केंद्र चलाया जाना नियमों का उल्लंघन है। फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमें मामले की जांच कर रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर नशा मुक्ति केंद्र सुनसान या कम आबादी वाले स्थानों पर बनाए जाते हैं, ताकि उनकी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान न जाए। लोगों ने आरोप लगाया कि कई केंद्र पहले लाइसेंस ले लेते हैं, लेकिन बाद में उसका नवीनीकरण नहीं करवाते और लंबे समय तक अवैध रूप से संचालन जारी रखते हैं।

इस संबंध में प्रशासन का कहना है कि बिना वैध लाइसेंस के संचालित नशा मुक्ति केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि मरीजों की सुरक्षा और उपचार से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!