Edited By Harman, Updated: 23 May, 2026 01:07 PM

नूंह में शादियों के दौरान दूल्हों को भारी भरकम नोटों की मालाएं पहनाने के बढ़ता चलन पर अब पुलिस शिकंजा कसने जा रही है। शादी समारोहों में खुलेआम लाखों रुपये की नकदी के प्रदर्शन समाज में एक गलत संदेश दे रहे हैं। अब नूंह में पुलिस शादी समारोहों में इस...
नूंह : नूंह में शादियों के दौरान दूल्हों को भारी भरकम नोटों की मालाएं पहनाने के बढ़ता चलन पर अब पुलिस शिकंजा कसने जा रही है। शादी समारोहों में खुलेआम लाखों रुपये की नकदी के प्रदर्शन समाज में एक गलत संदेश दे रहे हैं। अब नूंह में पुलिस शादी समारोहों में इस तरह के फिजूलखर्ची और अश्लील दिखावे पर लगाम तगाने की तैयारी में है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि जिले में कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दूल्हों को लाखों और करोड़ों रुपये की नकदी से बनी मालाएं पहनाई जा रही हैं। पुलिस को आशंका है कि ऐसे आयोजनों में काले धन, अवैध लेन-देन और टैक्स चोरी का इस्तेमाल हो सकता है। एसपी के अनुसार अब शादी समारोहों में नोटों की मालाएं पहनाने वालों से पैसों का स्रोत पूछा जाएगा। यदि संबंधित लोग संतोषजनक हिसाब नहीं दे पाए तो उनके खिलाफ कड़ा एकशन लिया जाएगा।
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल नोटों की मालाएं पहनाने वाले ही नहीं, बल्कि किराये पर नकदी की मालाएं उपलब्ध कराने वाले लोग भी जांच के दायरे में आएंगे। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह का दिखावा समाज में एक गलत संदेश दे रहा है। इस कुप्रथा के कारण समाज में खतरनाक प्रवृत्तियों को बढ़ावा मिल रहा है।पुलिस प्रशासन ने कहा है कि आने वाले समय में ऐसे आयोजनों पर विशेष नजर रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर विस्तृत जांच भी कराई जाएगी।