नशा सप्लाई करने का आरोपी काबू, पुलिस ने 24 अक्तूबर को होटल से पकड़ा था 11 किलो डोडा पोस्त

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Nov, 2020 12:57 PM

police arrested for supplying drugs

सदर थाना पुलिस ने नशा सप्लाई करने के आरोपी नारनौंद के गांव माजरा प्याऊ निवासी अशोक उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बिट्टू द ढाबा के मालिक के साथ मारपीट करने तथा गोली चलाने के मामले में कोर्ट में पेश कर ...

जींद : सदर थाना पुलिस ने नशा सप्लाई करने के आरोपी नारनौंद के गांव माजरा प्याऊ निवासी अशोक उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बिट्टू द ढाबा के मालिक के साथ मारपीट करने तथा गोली चलाने के मामले में कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। 

गौरतलब है कि थाना के ए.एस.आई. सतीश कुमार ने बताया था कि 24 अक्तूबर को उन्हें सूचना मिली थी कि जींद-रोहतक हाईवे पर नटराज होटल में 2 युवक नशीला पदार्थ लिए हुए है। पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर वहां छापा मारा था। इस दौरान मौके पर 2 युवक मिले थे जिनसे पूछताछ करने पर पुलिस को वहां से 11 किलो 770 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ था। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपनी पहचान प्याऊ माजरा गांव के सोनू औऱ अशोक उर्फ काला के तौर पर बताई थी।

पुलिस ने सोनू और अशोक उर्फ काला के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। पूछताछ में आरोपी सोनू ने बताय़ा था कि वह तो नटराज होटल में कार्य करता है। जांच अधिकारी ए.एस.आई. राममेहर सिंह ने बताया कि आरोपी अशोक उर्फ काला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसको रिमांड पर ले लिया है।  


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!