Kurukshetra Mahayagya Firing: कुरुक्षेत्र महायज्ञ फायरिंग मामले में बड़ी कामयाबी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Edited By Deepak Kumar, Updated: 25 Mar, 2025 05:47 PM

police arrested accused in the kurukshetra mahayagya firing case keshav park

केशव पार्क में महायज्ञ के दौरान गोली चलाने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को देवेन्द्र वासी हमायुपुर जिला रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया।

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) :  केशव पार्क में महायज्ञ के दौरान गोली चलाने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को देवेन्द्र वासी हमायुपुर जिला रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया। 

22 मार्च को हुई थी घटना

 कुरुक्षेत्र CIA2 के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि 22 मार्च को पुलिस को दी अपनी शिकायत में आशीष वासी लखनऊ ने बताया कि वह आश्रम में रहकर पढाई करता है। वह अपने मित्र आकाश व शोरण के साथ कुरुक्षेत्र में स्वामी हरीओम महाराज के 1008 कुंडीय जनकल्याण यज्ञ में आया था। 

नाश्ते की शिकायत को लेकर जब वो सभी स्वामी हरिओम के पास गए और नाश्ते की शिकायत करने लगे तो वहां मौजूद स्वामी के सुरक्षा कर्मियों ने जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर गोली चला दी। एक गोली उसकी जांघ में लगी, उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच बाद में कुरुक्षेत्र CIA2 को सौंप दी गई। 

आरोपी को कोर्ट में किया पेश

कुरुक्षेत्र CIA2 की टीम ने थीम पार्क में महायज्ञ के दौरान गोली चलाने के आरोपी देवेन्द्र वासी हमायुपुर जिला रोहतक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!