सीएम मनोहर लाल के 70वें जन्मदिन पर पीएम मोदी व विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 05 May, 2023 02:54 PM

pm modi and assembly speaker congratulated cm manohar lal on his birthday

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष सहित देश प्रदेश के कई नेताओं बधाई दी।

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत देश व प्रदेश के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। सीएम खट्टर के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर अंग्रेजी में लिखा कि “ हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह हरियाणा के सर्वांगीण विकास में उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हुं।

वहीं शुक्रवार को सीएम आवास चंडीगढ़ में हवन यज्ञ का आयोजन किया है। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्था ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हवन यज्ञ में भाग लेकर सीएम मनोहर लाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी व  उनके उत्तम स्वास्थ्य व सफल जीवन  की ईश्वर से कामना की।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!