Edited By Mohammad Kumail, Updated: 20 Aug, 2023 06:21 PM

इंडियन नेशनल लोकदल की परिवर्तन यात्रा आज यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। जहां इसकी अगवाई इनेलो नेता अभय चौटाला ने की। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग पहुंचे...
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : इंडियन नेशनल लोकदल की परिवर्तन यात्रा आज यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। जहां इसकी अगवाई इनेलो नेता अभय चौटाला ने की। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि सड़कों की हालत खस्ता है, वर्षा में सड़कों पर पांच-पांच फीट पानी खड़ा हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हालात बद से बदतर हो चुके हैं। कांग्रेस और बीजेपी आपस में मिले हुए हैं। दोनों मिलकर प्रदेश को खत्म करने में लगे हुए हैं।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगली बार फिर से लाल किले से तिरंगा लहराने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में इनेलो नेता ने कहा कि जब कोई घमंड से बात करता है तो उसका घमंड हर हाल में टूटता है। यह लोगों ने तय करना है अगली सरकार किसकी बनेगी। यह कहने से किसी की सरकार नहीं बनती कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा या प्रधानमंत्री।
इस अवसर पर सुनैना चौटाला, अर्जुन चौटाला ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को मेवात से शुरू हुई यह यात्रा प्रदेश सरकार के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए चली है। 3100 किलोमीटर की इस परिवर्तन यात्रा में अब तक लोगों से बातचीत करने पर पता चला कि उनका अभी तक कोई विकास कार्य उनके इलाके में नहीं हुआ है।
बता दें कि इनेलो की यह परिवर्तन यात्रा यमुनानगर हलके के विभिन्न इलाकों से होकर गुजर रही है। इनेलो नेता अभय चौटाला ने दावा किया कि इस यात्रा से उन लोगों की नींद हराम हो चुकी है जो कहते थे कि इस यात्रा से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा की कामयाबी से 1987 को दोहरा कर इनेलो सत्ता में आएगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)