Edited By Yakeen Kumar, Updated: 01 Apr, 2025 09:52 PM

यमुनानगर के सढौरा में स्वांक के आटे का खाने से बीमार लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की महिला चिकित्सक ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि सढौरा सीएचसी में अब तक 62 मरीजों का इलाज किया गया है,
यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर के सढौरा में स्वांक के आटे का खाने से बीमार लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की महिला चिकित्सक ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि सढौरा सीएचसी में अब तक 62 मरीजों का इलाज किया गया है, जबकि निजी अस्पतालों में भी 31 लोग भर्ती हो चुके हैं। कुल मिलाकर अब तक 93 लोग इस आटे के सेवन से बीमारी का शिकार हो चुके हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य संबंधित विभाग भी सक्रिय हो गए हैं। डीएफओ अमित और उनकी टीम ने जांच शुरू कर दी है। वहीं जहां से आटा सप्लाई किया गया था उस आटा चक्की से सैंपल लिए गए हैं। सैंपलों को सील कर जांच के लिए भेजा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आटे में कोई हानिकारक तत्व तो नहीं था।
किरयाणा व्यापारियो में हड़कंप
इस घटना के बाद शहर के किरयाणा व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। छापेमारी के डर से कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर ताले लगा दिए हैं। प्रशासन की ओर से जनता को सतर्क रहने और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने की सलाह दी गई है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग प्रभावित मरीजों के इलाज में जुटा हुआ है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)