Panipat: पहले पति और बच्चों को सुलाया, फिर दूसरे कमरे में जाकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Deepak Kumar, Updated: 24 Jun, 2025 01:48 PM

panipat crime woman commits suicide in desraj colony

पानीपत की देसराज कॉलोनी में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला ने रात को अपने पति और बच्चों के सोने के बाद दूसरे कमरे में जाकर यह कदम उठाया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम शुरू कर दिया है।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत की देसराज कॉलोनी में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला ने रात को अपने पति और बच्चों के सोने के बाद दूसरे कमरे में जाकर यह कदम उठाया। घटना का पता तब चला जब देर रात शौच के लिए उठे पति ने पत्नी को बिस्तर पर नहीं पाया। तलाश करने पर उन्हें पत्नी दूसरे कमरे में मृत अवस्था में मिली। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां पंचनामा भरने के बाद शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका महिला की सास ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका प्रीति कल दवाई लेकर आई थी और रात को खाना भी खाया था, लेकिन देर रात अपनी बहन से बात करने के बाद दूसरे कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। 

उन्होंने बताया कि पति-पत्नी अपने 2 बच्चों के साथ अकेले अलग घर में रहते थे। पति रोहित बस स्टैंड पर छोले भटूरे की रेहड़ी लगाता है। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी में आजतक कोई झगड़ा नहीं हुआ, लेकिन बावजूद उसके पता नहीं किस वजह से आत्महत्या की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!