दिन-दिहाड़े घर में घुसकर पुलिस इंस्पेक्टर की मां की हत्या, लूटपाट के इरादे किया गया Murder...जांच में जुटी पुलिस

Edited By Isha, Updated: 11 Nov, 2024 08:02 PM

panchkula news police inspector mother murdered

यमुनानगर के हुड्डा  सेक्टर 18  स्थित एक इंस्पेक्टर की माता की घर में हत्या की खबर सामने आ रही है। पंचकूला के डिटेक्टिव स्टाफ के थाना प्रभारी निर्मल सिंह के घर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यमुनानगर(सुरेन्दर मेहता):  हरियाणा के यमुनानगर के सेक्टर 18 में एक महिला की गला घोटकर हत्या कर दी गई। महिला के बेटे डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला के इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत निर्मल सिंह हैं। सेक्टर 18 में जब उनकी बहू दोपहर बाद घर पहुंची तो उन्हें राज बाला को बेसुध हालत में पाया। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस अधीक्षक राजीव देशवाल, सीआईए स्टाफ ,थाना प्रभारी सहित डॉग्स स्क्वायड व अन्य टीमें मौके पर पहुंची। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला  जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विभिन्न टीमें अपना काम कर रही हैं। सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्दी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!