Palwal : मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश काबू, पुलिस की वांटेड लिस्ट में था शामिल

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 04 Jan, 2026 05:56 PM

palwal a wanted criminal carrying a reward on his head was apprehended after

पलवल जिले की हथीन सीआईए टीम ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए 7 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद

पलवल (दिनेश) : पलवल जिले की हथीन सीआईए टीम ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए 7 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर अलग अलग राज्यों में करीब 38 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के पास से पुलिस टीम ने एक बाइक, एक पिस्टल और मैगजीन बरामद की है। 

इस संबंधी डीएसपी मनोज वर्मा ने बताया कि डीएसपी पलवल के सीआईए (एवीटी) हथीन प्रभारी दीपक गुलिया को शनिवार रात सूचना मिली थी कि गांव खिल्लुका का रहने वाला मुश्ताक उर्फ हुकड़ी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए बिना नंबर की अपाचे बाइक से केएमपी एक्सप्रेस वे की ओर जाएगा। सूचना को पुख्ता मानकर उन्होंने ने टीम के साथ गुराकसर रोड बाईपास पर नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने जब बाइक सवार मुश्ताक को रुकने का इशारा किया तो रुकने के बजाय बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। बाद में खुद को घिरा देख मुश्ताक ने पुलिस टीम पर चेतावनी के बावजूद फायरिंग शुरू कर दी। 

 पुलिस टीम ने अपनी जान बचाते हुए जवाबी कार्रवाई की। सीआईए (एवीटी) हथीन प्रभारी दीपक व एसआई मोहम्मद यासीर ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली मुश्ताक के दाहिने पैर में लगी। घायल होते ही वह जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

PunjabKesari

डीएसपी पलवल ने बताया कि अपराधिक रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा हरयाणा में लूट-डकैती, हत्या का प्रयास गैंगस्टर एक्ट,किडनैपिंग, अवैध हथियार रखने आदि संगीन धाराओं आदि  में 3 दर्जन से अधिक(38) मामले दर्ज होने मिले हैं जिनमें से आरोपी कई मामलों में अदालत से PO भी घोषित है। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने, जान से मारने की नीयत से फायर करने और अवैध हथियार रखने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!