ASI की प्रताड़ना से तंग आकर शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, दोनों पैर की नसें काटी

Edited By Isha, Updated: 27 Jul, 2019 04:31 PM

5 साल पूर्व कंसाला के नशामुक्ति केंद्र में मरीज के साथ मारपीट के मामले में हवालात में बंद करने तथा छोडऩे के बदले 60 हजार की रिश्वत मांगने के मामले में कार्रवाई न होने से क्षुब्ध कैलाश कालोनी में रह

रोहतक (किन्हा):  रोहतक में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हो गई। दरअसल, शुक्रवार दोपहर बाद 2 बजे एसपी आॅफिस के बाहर पुलिस पर रिश्वत लेने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए नशा मुक्ति केंद्र के संचालक ने ब्लेड से अपने पैरों की नसें काट ली। घाव इतने गहरे थे कि फर्श खून से लाल हो गया।

साल पूर्व कंसाला के नशामुक्ति केंद्र में मरीज के साथ मारपीट के मामले में हवालात में बंद करने तथा छोडऩे के बदले 60 हजार की रिश्वत मांगने के मामले में कार्रवाई न होने से क्षुब्ध कैलाश कालोनी में रह रहे मर्चैंट नेवी में मैकेनिकल फिटर के भाई ने एस.पी. कार्यालय के बाहर ही पैर में शीशे से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। एस.पी. कार्यालय में आत्महत्या के प्रयास के मामले से वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल को पी.जी.आई. में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से गांव कंसाला निवासी 50 वर्षीय राजबीर सिंह कैलाश कालोनी में रहता है। 5 साल पहले उसका कंसाला में नशा मुक्ति केंद्र था। जो अब बंद हो गया है। केंद्र में एक युवक आशू निवासी प्रेम नगर से मारपीट हो गई थी। जिसकी शिकायत सांपला थाना में दर्ज कराई गई थी। इस मामले में राजबीर ए.एस.आई. पर रिश्वत लेने का आरोप लगा रहा है। उसका कहना है कि उसका नशा मुक्ति केंद्र बंद करवा दिया गया। वह ए.एस.आई. से रुपए वापस दिलाने की भी मांग कर रहा है। आर्य नगर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल के बयान दर्ज किए गए हैं। आर्य नगर थाना में दी शिकायत में ई.एच.सी. महेंद्र सिंह ने बताया कि 2 बजे वह अपनी ड्यूटी पर एस.पी. कार्यालय के बाहर बरामदे में मौजूद था।

एक आदमी सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए अपने हाथ में एक थैला लिए हुए आया। उसने देखते ही देखते अपने थैले मे से एक तेज धार कांच का टुकड़ा निकालकर अपनी दोनों टांगों पर टुकड़े से कई वार किए और दर्द से चिलाने लगा। उसने कहा कि वह आत्महत्या करने के लिए लघु सचिवालय में आया है। उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसने कांच का टुकड़ा नीचे फैं क दिया। घायल ने अपना नाम राजबीर निवासी कंसाला बताया। उसकी दोनों टांगों से काफी खून बह रहा था। उन्होंने उसे सरकारी गाड़ी से पी.जी.आई. में भर्ती करवाया। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!