हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट: बारिश के साथ गिरेंगे ओले, जाने किस जिले में रहेगा मौसम खराब

Edited By Manisha rana, Updated: 31 Jan, 2024 08:51 AM

orange alert in haryana hail will fall with rain

हरियाणा में आज मौसम विभाग ने खराब मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के छह जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना हैं।

चंडीगढ़ : हरियाणा में आज मौसम विभाग ने खराब मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के छह जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना हैं। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और यमुनानगर को अलर्ट मोड पर रखा गया है।अन्य जिलों में भी मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी देखी गई है।

PunjabKesari

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 31 जनवरी यानी आज से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। राज्य में 1 से 2 फरवरी के बीच अच्छी बारिश के संकेत बन रहे हैं। यह बदलाव राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आएगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब सर्दी उतनी नहीं पड़ेगी, जितनी पहले पड़ रही थी। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल व दो तीन अन्य जिलों में अभी कोहरे की संभावना रहेगी। आज कई जिलों में बादल छाए हैं।

ठंड से भी मिलेगी राहत

राज्य में 25 दिसंबर से जारी कड़ाके की ठंड से अब लोगों को राहत मिलना शुरू हो गई है। प्रदेश के सभी जिलों में अत्यधिक ठंडे दिन की स्थिति नहीं आएगी। मंगलवार को भी कई इलाकों में अच्छी धूप खिली। हालांकि महेंद्रगढ़ को छोड़कर लगभग सभी जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। रात के पारे में कोई बदलाव नहीं है। सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

PunjabKesari

9 साल का टूटा रिकॉर्ड

मौसम के इस बदलाव के कारण हरियाणा में नौ साल का रिकॉर्ड टूट गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 2011 के बाद यह पहली बार है, जब जनवरी में बारिश नहीं हुई।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!