रात को परिवार सोने की कर रहा था तैयारी, तभी बदमाशों ने बरसा दी गोलियां

Edited By vinod kumar, Updated: 12 Oct, 2020 05:20 PM

opened firing on property dealer s house

यमुनानगर के जगाधरी की अमर विहार कॉलोनी में बीती रात कुछ युवकों ने एक घर पर गोलियां चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। जगाधरी पुलिस ने इस मामले में रोहित गोयल की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके पर पांच खोल मिले हैं।...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): यमुनानगर के जगाधरी की अमर विहार कॉलोनी में बीती रात कुछ युवकों ने एक घर पर गोलियां चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। जगाधरी पुलिस ने इस मामले में रोहित गोयल की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके पर पांच खोल मिले हैं। मामला फिरौती से जोड़कर भी देखा जा रहा है। 

पीड़ित द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि कुछ दिन पहले उसके पास एक व्यक्ति ने फोन किया था। उसने उसे धमकी दी थी, हालांकि उसे नहीं पता धमकी देने वाला कौन था। प्रॉपर्टी डीलर रोहित गोयल ने पुलिस को बताया कि शनिवार को आधी रात को परिवार सोने की तैयारी कर रहा था। तभी उनके मकान पर गोलियां चली। दो गोलियां खिड़की को चीरते हुए कमरे तक आई। इससे वे डर गए।

रोहित के अनुसार कुछ देर बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। उनके अनुसार बदमाश कार में आए थे। बदमाश दो या तीन थे, क्योंकि एक बदमाश कार को स्टार्ट कर रखे हुए था। उधर, जगाधरी पुलिस का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। फिरौती मांगने की बात अभी सामने नहीं आई है। पुलिस हर एन्गल से जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!