अवैध शराब ले जा रही गाड़ी सहित एक आरोपी गिरफ्तार, 7 पेटी की बरामद

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Nov, 2020 12:53 PM

one accused including a vehicle carrying illegal liquor arrested

पुलिस अधीक्षक सुमेर प्रताप सिंह के निर्देश पर नशीले पदार्थ व अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए गुजरानी चौकी पुलिस एचसी प्रदीप कुमार ने ...

भिवानी : पुलिस अधीक्षक सुमेर प्रताप सिंह के निर्देश पर नशीले पदार्थ व अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए गुजरानी चौकी पुलिस एचसी प्रदीप कुमार ने अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान घुसकानी बस अड्डा मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति गाड़ी में अवैध शराब लेकर गांव तिगड़ाना से घुसकानी की तरफ आ रहा है। 

सूचना के आधार पर पुलिस टीन ने नाकाबंदी करके सामने आ रही एक गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली तो गाड़ी में अवैध शराब की 7 पेटी बरामद हुई। पुलिस ने चालक से शराब के लाईलैंस के बारे में पूछताछ की तो  चालक कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे सका। पुलिस ने गाड़ी को काबू कर चालक को हिरासत में ले लिया। गाड़ी चालक की पहचान घुसकानी निवासी नरेंद्र के खिलाफ संशोधित आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!