निशान सिंह ने टोहाना से कांग्रेस की टिकट पर जताई दावेदारी, बोले- हाई कमान मौका देगा तो चुनाव जरूर लड़ेंगे

Edited By Isha, Updated: 05 Jul, 2024 04:20 PM

nishan singh staked claim to congress ticket from tohana

जननायक जनता पार्टी के पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रहे और अब कांग्रेस के नेता सरदार निशान सिंह ने आज टोहाना में प्रेस वार्ता की और टोहाना से कांग्रेस की टिकट पर अपनी दावेदारी भी जताई। उन्होंने कहा कि वह भी कांग्रेस की टिकट पर चुनाव के लिए दावेदार हैं।...

टोहाना(सुशील): जननायक जनता पार्टी के पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रहे और अब कांग्रेस के नेता सरदार निशान सिंह ने आज टोहाना में प्रेस वार्ता की और टोहाना से कांग्रेस की टिकट पर अपनी दावेदारी भी जताई। उन्होंने कहा कि वह भी कांग्रेस की टिकट पर चुनाव के लिए दावेदार हैं। अगर उन्हें हाई कमान मौका देगा तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। निशान सिंह के द्वारा टोहाना को जिला बनाने की मांग भी रखी गई, निशान सिंह ने कहा कि फतेहाबाद टोहाना से 60 किलोमीटर की दूरी पर है जिसके चलते लोगों को अपने काम करवाने के लिए फतेहाबाद जाना पड़ता है और परेशानी का सामना करना पड़ता है, टोहाना को जिला बनना चाहिए।

सरदार निशान सिंह ने नायब सिंह सैनी पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहले खुद के गिरेबान में झांके और फिर दूसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। गौरतलब है कि नायब सिंह सैनी के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप लगाया गया था और कहा गया था कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा जब भी सोनिया गांधी से मिलने जाते हैं तो नोटों से भारी बैग लेकर जाते हैं।

नायब सिंह सैनी के इसी बयान के बाद सरदार निशान सिंह भड़के और उन्होंने नायब सिंह सैनी पर निशाना साधा। सरदार निशान सिंह ने कहा कि हरियाणा में अधिकारी बेलगाम है और कुछ अधिकारी भ्रष्टाचार में भी डूबे हुए हैं और यह कहा जा सकता है कि उन्हें सरकार का संरक्षण प्राप्त है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!