नवनियुक्त जिलाध्यक्ष किरण कलकल बोलीं, भ्रष्टाचार के खिलाफ झांसी की रानी की तरह तलवार लेकर मैदान में उतरेंगी

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Jan, 2024 03:35 PM

newly appointed district president kiran kalkal

भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. किरण कलकल ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ वे झांसी की रानी की तरह तलवार लेकर मैदान में उतरेंगी।

चरखी दादरी (पुनीत) : भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. किरण कलकल ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ वे झांसी की रानी की तरह तलवार लेकर मैदान में उतरेंगी। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना उसका मुख्य ध्येय है और पार्टी भी इस ओर बढ़कर काम कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ता हो या कोई और जहां भी भ्रष्टाचार की सूचना मिलेगी, वहीं कार्रवाई करवाएंगे।

दादरी जिला की पहली महिला जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त हुई किरण

डॉ. किरण कलकल दादरी जिला की पहली महिला हैं, जो जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त हुई हैं। उन्होंने पार्टी कार्यालय में पदभार संभालते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही। साथ ही कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हंगामा करना भाजपा का नहीं बल्कि कांग्रेस का कल्चर रहा है। यहीं कारण है कि आज कांग्रेसियों की आपसी लड़ाई सड़कों पर देखी जा सकती है। कांग्रेसियों की आपसी लड़ाई के चलते ही वे आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। पदभार के दौरान गाजे-बाजे के साथ पार्टी नेताओं ने किरण कलकल को जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करवाया। इस दौरान भाजपा नेत्री बबीता फोगाट सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!