भतीजा ही निकला चाचा का हत्यारा, इस वजह से दी दर्दनाक मौत

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 27 Sep, 2025 07:48 PM

nephew turns out to be uncle s murderer police arrest him

अवैध संबंधों के चलते अपने चाचा को मौत के घाट उतारने वाले भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

टोहाना (सुशील सिंगला) : फतेहाबाद जिले के टोहाना में अवैध संबंधों के चलते अपने चाचा को मौत के घाट उतारने वाले भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा।

थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी एक घंटे से कम में सुलझा ली। राजनगर निवासी गगन को हत्या के आरोप में काबू कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी गगन ने बताया कि उसे संदेह था कि उसके चाचा छबील दास और उसकी पत्नी रेणू (33) के बीच अवैध संबंध थे। इसी तनाव के चलते दोनों ने एक साथ शराब पी और नशे की हालत में गगन ने पास पड़ी गंडासी नुमा तेजधार हथियार से चाचा के गले पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी।

शुक्रवार को मिला था खून से सना शव

गौरतलब है कि शुक्रवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि बलियाला हेड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मृतक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी थी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान टोहाना राजनगर निवासी छबील दास (48) क रूप में हुई थी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!