जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने ताऊ व उनके बेटे पर चढा़या ट्रैक्टर, एक की मौत, 1 घायल

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Jun, 2022 05:12 PM

nephew mounted tractor on tau and his son over land dispute one died

अंबाला जिले के केसरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने अपने ताऊ व उनके बेटे पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस दौरान ट्रैक्टर के नीचे आने से ताऊ प्यारा सिंह ...

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला जिले के केसरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने अपने ताऊ व उनके बेटे पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस दौरान ट्रैक्टर के नीचे आने से ताऊ प्यारा सिंह की मौत हो गई व उनके बेटे दिलबाग को काफी चोटें आई है। हमला करने के बाद आरोपी गुरजीत सिंह मौके से फरार हो गया।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों में छह महीने से जमीन को लेकर पंचायती समझौता हुआ था लेकिन गुरजीत ने जमीन जोतनी शुरू कर दी जिसे रोकने पिता-पुत्र गए थे। मगर गुस्साए गुरजीत ने अपने ताऊ प्यारा सिंह व उनके बेटे दिलबाग पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। वहीं इस घटना के बाद गांव में काफी रोष व्याप्त है। पुलिस इस मामले में फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!