नवीन जयहिन्द ने धारा 370 हटाने के लिए मोदी व अमित शाह का किया धन्यवाद (VIDEO)

Edited By Naveen Dalal, Updated: 05 Aug, 2019 04:25 PM

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि भजापा कश्मीर से धारा 370 हटाने का जो फैसला लिया...

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि भजापा कश्मीर से धारा 370 हटाने का जो फैसला लिया है उसके लिए 'आप' उसका समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि लेकिन अभी देश एक और मांग कर रहा है कि जल्द से जल्द पीओके पर सरकार कब्जा करें। साथ ही उन्होंने मांग की कि भारत सरकार जल्दी विस्थापित कश्मीरी पंडितों को जम्मू कश्मीर में स्थापित करें और जो 2 केंद्र शासित प्रदेश बनाए हैं उनमें विकास के काम शुरू करें।

उन्होंने कहा काफी लंबे समय से देश इस इंतजार में था कि कब धारा 370 खत्म हो। जिस इंतजार को भारत सरकार ने खत्म कर दिया है। साथ ही नवीन जयहिंद ने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर इस फैसले को लेकर आप पार्टी सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जो अलगाववादी इसका विरोध कर रहे हैं, उनको नजरबंद करने की बजाए जेल में डाल देना चाहिए, क्योंकि राजनीति से बड़ा देश है, इसलिए इस फैसले का विरोध करना गलत है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!