जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या का मामला, कोर्ट के फैसले पर भी नहीं छोड़ा कब्जा

Edited By Isha, Updated: 26 Jan, 2020 03:05 PM

murder case related to ground dispute court decision not taken possession

चुलियाणा गांव में जिस 100 वर्ग गज के प्लाट को लेकर खूनी संघर्ष हुआ और 65 वर्षीय रामचंद्र की हत्या कर दी गई जानकारी के अनुसार वह करीब 20-25 वर्ष पहले पंचायत द्वारा दिया गया था। उक्त प्लाट पर

सांपला (सोनू): चुलियाणा गांव में जिस 100 वर्ग गज के प्लाट को लेकर खूनी संघर्ष हुआ और 65 वर्षीय रामचंद्र की हत्या कर दी गई जानकारी के अनुसार वह करीब 20-25 वर्ष पहले पंचायत द्वारा दिया गया था। उक्त प्लाट पर विनोद पुत्र मुंशी, सोनू पुत्र राजकुमार, सूरजभान पुत्र पाले, करतारे पुत्र लखीराम, राजेंद्र पुत्र रामस्वरूप सिंह व संजय पुत्र रूपचंद ने कब्जा किया हुआ है। प्लाट को कई बार इन लोगों से कब्जा छोडऩे की अपील भी की। उसके बाद कोर्ट का सहारा लिया गया। कोर्ट के फैसले के बाद भी आरोपी पक्ष ने कब्जा नहीं दिया। 

पीड़ित परिवार विवाद को लेकर शुक्रवार को भी एस.पी. से मिलने पहुंचे थे लेकन वे नहीं मिले। उसके बाद आई.एम.टी. थाने में जान-माल का खतरा होने संबंधी शिकायत दी थी। पुलिस एक बार तो गांव में आई लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया। पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्रवाई से नाराजगी जताई और करीब एक घंटे तक शव को उठाने नहीं दिया। बाद मेंं डी.एस.पी. नरेद्र कादियान के आश्वासन पर शव उठाया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!