हरियाणा में मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस कर कर रही मामले की जांच

Edited By Isha, Updated: 28 Jun, 2025 04:39 PM

mother and daughter died under suspicious circumstances in haryana

शहर  के रतिया रोड स्थित लाला छज्जू राम पहाड़िया ट्रस्ट के कार्यालय रोड पर एक घर में मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक महिलाओं की पहचान 90 वर्षीय सुरजीत कौर और उनकी 55 वर्षीय पुत्री हरभजन कौर के रूप में हुई है।

टोहाना(सुशील): शहर  के रतिया रोड स्थित लाला छज्जू राम पहाड़िया ट्रस्ट के कार्यालय रोड पर एक घर में मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक महिलाओं की पहचान 90 वर्षीय सुरजीत कौर और उनकी 55 वर्षीय पुत्री हरभजन कौर के रूप में हुई है।

दोनों मां-बेटी पिछले 60 वर्षों से इसी मकान में रह रही थीं। हरभजन कौर कैंसर से पीड़ित थीं। कुछ दिन पहले ही उनके भाई बिल्लू की भी मृत्यु हुई थी। समाजसेवी राजेंद्र बल्ली को सूचना मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों को सुचित कर दिया है तथा उनके बयान पर कार्यवाही की जाएगी। एक साथ दो महिलाओं के शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई जिसके चलते आस पास के सैंकड़ों लोग जमा हो गए। 

एडिशनल थाना प्रभारी पीएसआई उमेद सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में दोनों की मौत प्राकृतिक कारणों से होने की आशंका है। शवों पर कोई चोट या जानवर के काटने के निशान नहीं मिले हैं। मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। पुलिस ने दोनों शवों को नागरिक अस्पताल की शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!