मोदी-मनोहर सरकार ने बदली देश और प्रदेश की तस्वीर: नायब सैनी

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 04 Nov, 2023 09:48 PM

modi manohar govt changed the picture of country and state naib saini

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का शनिवार को कार्यकर्ताओं की ओर से जींद में जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया...

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी) : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का शनिवार को कार्यकर्ताओं की ओर से जींद में जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के उपरांत पहली बार अपने बीच आने पर सभी समाजों की ओर से सम्मानित कर उन्हें पगड़ी भेंट की गई। कार्यकर्ताओं और जनता द्वारा शानदार अभिनंदन से उत्साहित नायब सैनी भी यहां गरजे। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के पसीने बहाने से सरकारें बनती हैं और आने वाले चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं देश व प्रदेश की जनता मोदी-मनोहर सरकार को तीसरी बार भी सत्तासीन करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार ने अपनी जनकल्याणकारी नीतियों से देश और प्रदेश की तस्वीर बदली है। सैनी ने जींद में उपस्थित जनसमूह के सामने मोदी और मनोहर सरकार की उपलब्ध्यिां गिनवाने के साथ-साथ कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस क्षेत्रवाद, परिवारवाद की राजनीति करती आई है, जबकि भाजपा की मोदी-मनोहर सरकार ने विकास के लिए काम किया है। डबल इंजन की सरकार में देश और प्रदेश की तस्वीर बदली है।

जोरदार स्वागत और अभिनंदन से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि मेरे जैसे एक सामान्य से कार्यकर्ता को पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। जींद में आयोजित इस नागरिक अभिनंदन समारोह को सांसद रमेश कौशिक, महामंत्री मोहन लाल बड़ौली, विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा, पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह व वरिष्ठ नेता जवाहर सैनी समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया और नायब सैनी को प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से जो जिम्मेदारी मिली है और जींद की सरदारी ने जो पगड़ी देकर सम्मान किया है उसके लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि पगड़ी का मान-सम्मान उंचा करने का काम करूंगा। सैनी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। बीते 9 सालों में भाजपा सरकार ने ऐसे-ऐसे विकास के काम किए हैं, जिन्हें पिछली सरकार ने सोचा तक नहीं था। आज पूरा देश और प्रदेश बदला हुआ नजर आ रहा है। केंद्र और राज्य की जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं हैं, वे गरीबों के घर द्वार तक पहुंच रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा एक, हरियाणवीं एक के तहत पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास किया है।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा में क्षेत्रवाद, परिवारवाद, भाई-भतीजावाद हावी था। जींद जिला पिछड़ा हुआ था। भाजपा की मनोहर सरकार ने जींद का कायाकल्प किया है। इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। चारों तरफ हाइवे, सड़कों का जाल बिछा है। मोदी-मनोहर की सरकार ने आम लोगों के जीवन को आसान किया है। सैनी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की ईमानदार मनोहर सरकार ने दूर-दूर तक बैठे व्यक्ति को योजनाओं से जोड़ा है, जिसका लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल रहा है।  प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने कहा कि भाजपा कार्यकताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता जब अपना पसीना बहाता है तब सरकार बनती है। ऐसे निष्ठावान कार्यकताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दूंगा।

मोदी सरकार की उपलब्धियों पर बोलते हुए सैनी ने कहा कि साढ़े नौ सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने देश को शक्तिशाली बनाया है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था वाला देश बना है। 2029 तक भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को देश व प्रदेश के हर व्यक्ति की चिंता है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस केवल घोषणाएं करती है और उनकी घोषणाएं कागजों तक सिमटकर रहती है, कभी धरातल पर नहीं उतरती। भारतीय जनता पार्टी जो घोषणाएं करती हैं उन्हें धरातल पर भी उतारती है। भाजपा ने जो कहा उसे पूरा किया। हरियाणा में युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। हरियाणा के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी भी गरीब युवा को नौकरी के लिए राजदरबारों में चक्कर नहीं काटना पड़ रहा।

नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरियाणा की सबसे अधिक चिंता रहती है। मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पहले हरियाणा में लंबे समय तक संगठन का काम किया है। उनका लंबा समय हरियाणा में बीता है। उन्होंने कहा कि 2024 में देश और प्रदेश में फिर से मोदी-मनोहर सरकार बनने वाली है। देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए दस की दस सीटों से कमल खिलाकर मोदी जी की झोली में डालने के काम में कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजू मोर, वरिष्ठ भाजपा नेता जवाहर सैनी, जिला प्रभारी धर्मबीर मिर्जापुर, पूर्व विधायक प्रेमलता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बच्चन सिंह आर्य, अमरपाल राणा,  प्रवक्ता कर्मबीर सैनी, रामराजी शर्मा, गो सेवा आयोग के चेयरमेन श्रवण गर्ग, नगरपालिका चेयरपर्सन अनुराधा सैनी, उपाध्यक्ष राज सैनी,  पूर्व जिला अध्यक्ष डा. ओम प्रकाश बहल, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष बलवंत सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कविता शर्मा, जगदीश, ओम प्रकाश शर्मा, जयभगवान गोयल, रामफल शर्मा,  पुष्पा तायल, गौरव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!