जुलाना में नहीं एक भी महिला शौचालय, जानिए विधायक विनेश फोगाट ने इस पर क्या कहा

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 10 Nov, 2025 08:27 PM

mla vinesh phogat spoke on the lack of women s toilets

कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने देशभर में हुए हालिया चुनावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस बार केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश में वोट चोरी हुई है।

जुलाना (विजेंद्र सिंह) : कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने देशभर में हुए हालिया चुनावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस बार केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश में वोट चोरी हुई है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने बिना सबूत के आरोप नहीं लगाए हैं और उनके पास पुख्ता प्रमाण मौजूद हैं, जिन्हें जल्द ही जनता के सामने पेश किया जाएगा।

विनेश फोगाट ने कहा कि चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि अब तक मतदान प्रतिशत की सटीक जानकारी साझा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की नींव पारदर्शिता पर टिकी होती है, और यदि आयोग इस पर स्पष्टता नहीं देता, तो जनता के मन में अविश्वास बढ़ेगा।

बिहार में वोट चोरी नहीं हुई तो बनेगी गठबंधन की सरकार- विनेश

विधायक ने कहा कि अगर बिहार में वोट चोरी नहीं हुई, तो वहां सत्ता परिवर्तन अवश्य देखने को मिलेगा और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष अब जनता की आवाज़ बनकर सच्चाई उजागर करने के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरेगा।

जुलाना में नहीं महिला शौचालय

जुलाना कस्बे में कंही भी कोई महिला शौचालय नहीं है, जिससे खरीददारी या अन्य काम के लिए आने वाली महिलाओं को काफी दिक्कत होती। इस पर विधायक विनेश फोगाट ने कहा कि ये बीजेपी का स्वच्छ भारत और महिलाओं के लिए काम हैं। यहां महिलाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इससे पता चलता है कि भाजपा के महिला सशक्तीकरण के नारे एकदम खोलले हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!