विवाहिता ने ससुराल पहुंचकर की जमकर तोडफ़ोड़(Video)

Edited By Deepak Paul, Updated: 29 Aug, 2018 12:33 PM

गुरु तेग बहादुर नगर में गेट फांदकर एक विवाहिता ने अपने ससुराल के घर में जमकर तोडफ़ोड़ की। मकान के अंदर के खिड़कियों के शीशे व दरवाजे की टाइलें आदि वहां रखे रोटी बनाने वाले तवे से जमकर तोड़-फोड़ की। ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई।...

जगाधरी वर्कशाप(सुमित अॉबरोय) : गुरु तेग बहादुर नगर में गेट फांदकर एक विवाहिता ने अपने ससुराल के घर में जमकर तोडफ़ोड़ की। मकान के अंदर के खिड़कियों के शीशे व दरवाजे की टाइलें आदि वहां रखे रोटी बनाने वाले तवे से जमकर तोड़-फोड़ की। ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शी मोहल्ला के लोगों ने बताया कि दोपहर अढ़ाई बजे विवाहिता अपने ससुराल के घर गुरुतेग बहादुर नगर में 8-10 युवकों को साथ लेकर गई व खुद तोडफ़ोड़ की।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार परवालो निवासी अंजू नाम की युवती की शादी गुरु तेग बहादुर नगर निवासी परमीत के साथ वर्ष 2011 में हुई थी। उसके पश्चात दोनों में अनबन रहने लगी और अंजू ने वर्ष 2017 में अदालत में केस दायर कर दिया था जो अभी भी विचाराधीन है।
PunjabKesari
सूचना पाने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना फर्कपुर पुलिस दोनों पक्षों को थाने में बुलाया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की आपसी सहमति नहीं बनती तो जिसकी गलती होगी उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!