हरियाणा में 6 टोल प्लाजा होंगे बंद; सीएम मनोहर ने कर्मचारियों का 4% डीए बढ़ाया, दिसंबर में मिलेगा एरियर

Edited By Saurabh Pal, Updated: 26 Oct, 2023 03:03 PM

manohar lal live on completion of 9 years of haryana government

राजधानी चंडीगढ़ में सीएम मनोहर लाल ने सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर प्रेस वार्ता कर रहे हैं। इस प्रेस वार्ता में सीएम मनोहर के अलावा शिक्षा मंत्री कवंरपाल गुर्जर भी मौजूद हैं...

चंडीगढ़ः राजधानी चंडीगढ़ में सीएम मनोहर लाल ने सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता में सीएम मनोहर के अलावा शिक्षा मंत्री कवंरपाल गुर्जर भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल पूरे होने पर एक बुकलेट जारी किया है। जिसमें सरकार द्वार बीते वर्षों की उपलब्धियां हैं। प्रेस वार्ता से पूर्व मुख्यमंत्री ने प्राण वायु देवता स्कीम के तहत 75 वर्ष से अधिक आयु वाले पेड़ों के लिए पेंशन जारी किया। वन विभाग ने इस तरह के 3800 पेड़ों को चिन्हित किया है। जिनके लिए मुख्यमंत्री ने पेंशन की राशि जारी की।

6 टोल प्लाजा होंगे बंद, वाहन चालकों को मिलेगी राहत

वहीं मुख्यमंत्री ने वाहन चालकों के हित में  बड़ा कदम उठाते हुए 6 टोल प्लाजा को बंद करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि PWD के छह टोल प्लाजा बंद  किए जाएंगे। सीएम मनोहर ने कहा कि अगामी 1 नवंबर से वसीरपुर, टटियाना और गुर्जरवास के टोल प्लाजा बंद हो जाएंगे। इसके अलावा 10 नवंबर को संगतपुरा का टोल प्लाजा बंद और एक दिसंबर को असगरपुर और फिरोजपुर टोल प्लाजा बंद कर दिए जाएंगे। अब यहां से आने जाने वाले लोगों से किसी प्रकार का पैसा नहीं लिया जाएगा। सीएम ने बताया कि सरकार के इस फैसले से हर साल 13 करोड़ रुपए राजस्व का नुकसान होगा।

4 प्रतिशत डीए में की बढ़ोत्तरी

इस दौरान सीएम 3.5 लाख लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। उन्होंने सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर  कर्मचारियों के डीए में 4% की बढोत्तरी का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद कर्मचारियों का डीए बढ़कर 42 से 46 प्रतिशत हो गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों को जुलाई से सितंबर तक का एरियर भी मिलेगा।

नौ साल में दी एक लाख 14 हजार दी नौकरियां

सीएम मनोहर लाल ने दावा किया है कि उन्होंने 9 वर्षों में 114210 नौकरियां दी हैं। 41217 नौकरियां प्रक्रिया में हैं। जबकि 1999 से 2005 में पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने मात्र 15125 नौकरियां दी गई। 2005 से 2014 तक पूर्व सीएम हुड्डा ने 86067 नौकरियां दी। सीएम ने कहा कि सरकार आगे भी नौकरियों को देने का सिलसिला जारी रखेगी।

जड़ों से भी जुड़े हैं, लेकिन हमने टेक्नोलॉजी का भी उपयोगा किया

जनता को परेशानी न हो इस ऑनलाइन ट्रांसफर नीति बनाई। हर छोटे बड़े काम को लेकर चंडीगढ़ भागना पड़ता है। आज कर्मचारी खुश हैं। डीपीटी की योजना बनाई जो सीधे किसानों को लाभ मिलना चाहिए, उसको बिचौलिए खा जाते थे। हमने डीपीटी के तहत किसानों के खातों में सीधी राशि भेजी। हम जड़ों से भी जुड़े हैं, लेकिन हमने टेक्नोलॉजी का भी पूरा उपयोग किया। सरकार ने 85 हजार करोड़ सीधे किसानों के खातों में भेजा।

कन्या भ्रूण हत्या का दाग धुला

प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का असर है कि 2014 में 871 रहने वाला लिंगानुपात छलांग लगाकर 932 पर पहुंच गया है। महिलाओं के प्रति अपराधों पर नियंत्रण के लिए 16 फास्ट ट्रैक अदालतें गठित की गई हैं। 12 वर्ष तक की बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले में फांसी की सजा का प्रविधान किया गया है।

सीएम मनोहर के 9 वर्षों के 9 प्रमुख कार्य

मुख्यमंत्री ने 9 वर्ष पूरे होने अपनी सरकार द्वारा किए गए 9 प्रमुख कार्य बताए।  जिसमें उन्होंने परिवार पहचान पत्र और बीपीएल कार्ड की सीमा 1 लाख 20 हजार से 1 लाख 80 हजार तक बढ़ाना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, चिरायु एवं आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, हर घर स्वच्छ जल पहुंचाना, 5 हजार 191 गांवों में चौबीस घंटे बिजली पहुंचाना, ई-लर्निंग के लिए 5.50 लाख टैबलेट वितरण, हर जिले को नेशनल हाइवे से जोड़ना और हिसार और अंबाला में 2 नागरिक एयरपोर्ट को बताया।

 

लूटने का अनुभव हमारे पास नहीं

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल पर चर्चा करते हुए कहा 25 दिसंबर 2014 को सुशासन दिवस की घोषणा की थी। उसी दिन हमने सीएम विंडो की शुरुआत की थी। इस 9 वर्ष में हमने व्यस्था परिवर्तन का काम किया है। हमने बीच में घोषणा की थी कि 5 काम हम सेवा भाव और सुशासन से करेंगे। जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, स्वाभीमान एवं स्वालंबन हैं। हमने पर्याप्त मात्रा में इस सब पर काम किया है। 2014 से पहले निराशा का भाव था। इसलिए हरियाणा के लोगों ने इस सरकार को चुना है। हमारे बारे में धराणाएं बनी थी कि अनुभव नहीं है। कुछ लोग सोचते थे कि बिना अनुभव के व्यक्ति कितने दिन सरकार चला पाएगा। हमने उन लोगों को जवाब दिया कि हमारे पास वो अनुभव नहीं जो लोग लूटमारी करते थे, सरकार को भी लूटते जनता को भी लूटते थे लूटने के साथ कूटते भी थे।

 9 वर्ष पूरे होने पर होना था राज्यस्तरीय कार्यक्रम

26 अक्टूबर को सरकार के नौ साल पूरे हो रहे हैं, इस दिन ही सरकार की तरफ से स्टेट लेवल कार्यक्रम होना था, लेकिन केंद्रीय नेताओं का टाइम नहीं मिल पाने के कारण यह कार्यक्रम में अब नवंबर में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा आएंगे। हालांकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी हरियाणा आने का न्योता दिया था, लेकिन पांच राज्यों में चुनाव होने के कारण उनका समय नहीं मिल पाया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

India

201/4

41.2

Australia

199/10

49.3

India win by 6 wickets

RR 4.88
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!