अनहोनी: मंजू के सपनों को सड़क पर रौंद गया ट्रक, युवती कर रही थी आईलेट्स की पढ़ाई

Edited By Shivam, Updated: 13 Oct, 2021 05:08 PM

manju s dreams were trampled on road

करनाल जिले के घरौंडा में हुए सड़क हादसे में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। इस अनहोनी में जान गंवाने वाली युवती मंजू आईलेट्स की पढ़ाई कर रही थी, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए विदेश जाना चाहती थी, लेकिन युवती असमय ही काल के गाल में समा गई।

करनाल (केसी आर्या): करनाल जिले के घरौंडा में हुए सड़क हादसे में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। इस अनहोनी में जान गंवाने वाली युवती मंजू आईलेट्स की पढ़ाई कर रही थी, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए विदेश जाना चाहती थी, लेकिन युवती असमय ही काल के गाल में समा गई। वहीं बेटी की मौत पर परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है। फिलहाल, पुलिस मामले में छानबीन करने में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा घरौंडा सर्विस रोड पर तुलसीदास पेट्रोल पंप के सामने हुआ। जब मृतका मंजू अपनी सहेली के साथ स्कूटी पर बैठकर करनाल से वापस गांव की तरफ जा रही थी। मंजू की सहेली पंप पर स्कूटी में पेट्रोल डलवान चली गई, लेकिन मंजू वहीं सड़क पर खड़ी हो गई। इतने में एक ट्रक आया और मंजू को रौंदते हुए निकल गया। वहीं ट्रक चालक मौके  से फरार हो गया।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी में लोगों ने मंजू को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में लिया है। परिजनों ने बताया कि मंजू करनाल में आईलेट्स की तैयारी कर रही थी और अपनी सहेली के साथ रोजाना करनाल जाती थी। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम छाया है क्योंकि बेटी की सांस के साथ उनके सपने भी टूट गए।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!