राहुल गांधी पर भाजपा राष्ट्रीय सचिव के बिगड़े बोल, विवादित टिप्पणी से भड़क उठेगी कांग्रेस

Edited By Saurabh Pal, Updated: 23 May, 2024 06:07 PM

manjinder singh sirsa made controversial remarks on rahul gandhi in tohana

प्रदेश में लोकसभा चुनाव की वोटिंग में बचे समय की गणना अब घंटों में हो रही है। सूबे की सभी 10 सीटों पर 25 मई को वोटिंग होनी है। इस बीच नेताओं के बीच वार पलटवार का दौर चालू है। शुक्रवार को टोहाना के गांव जमालपुर पहुंचे भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के...

टोहाना(सुशील सिंगल): प्रदेश में लोकसभा चुनाव की वोटिंग में बचे समय की गणना अब घंटों में हो रही है। सूबे की सभी 10 सीटों पर 25 मई को वोटिंग होनी है। इस बीच नेताओं के बीच वार पलटवार का दौर चालू है। शुक्रवार को टोहाना के गांव जमालपुर पहुंचे भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के बोल बिगड़ गए। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें 55 साल का बच्चा बता दिया। यही नहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पंजा खूनी है 1984 में सिक्खों पर अत्याचार किए हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस ने श्री हरमंदिर साहिब पर गोलियां चलवाई हैं।  इसके अलावा उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी रायबरेली गईं और कहा कि अपना बच्चा तुम्हे सौंप रहीं हूं, क्या राहुल 55 साल के बच्चे हैं? लेकिन लोगों ने उन्हें कहा इसे यहां से ले जाओ हमें इसकी जरूरत नहीं है।

मनजिंदर सिंह सिरसा के द्वारा इस दौरान किसानों से भी अपील की गई कि किसान भाजपा सरकार का विरोध छोड़ दें। क्योंकि बीजेपी सरकार ने उन्हें किसान निधि दी है, जबकि अन्य दलों ने केवल किसानों का शोषण किया है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने गांधी परिवार के नाम को लेकर विवादित टिप्पणी भी की और कहा की जब फिरोज खान थे उनके बच्चे गांधी कैसे हो सकते हैं और अब तो प्रियंका के बच्चों को भी गांधी कहा जा रहा है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!