पहले नौकरी का झांसा देकर बुलाया, फिर नशे में किया दुष्कर्म और विरोध करने पर मार दी गोली

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 07 Oct, 2022 09:08 PM

man shot 23 year old lady after rape in rohtak

बताया जा रहा है कि राजस्थान की रहने वाली महिला रोहतक में किराए के मकान में रहती है और आरोपी ने नौकरी के बहाने से अपने साथ ले जाकर शराब के नशे में उसका बलात्कार किया।

रोहतक(दीपक): शहर में एक प्रवासी महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने पीड़िता को गोली मार दी। गोली महिला के पैर में लगी। फिलहाल महिला को इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसके पैर में गोली निकाल दी है। बताया जा रहा है कि राजस्थान की रहने वाली महिला रोहतक में किराए के मकान में रहती है और आरोपी ने नौकरी के बहाने से अपने साथ ले जाकर शराब के नशे में उसका बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप और गोली मारने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

23 वर्षीय पीड़िता लोगों के घरों में करती थी काम

 

जानकारी के अनुसार राजस्थान के सीकर की 23 वर्षीय महिला घरों में काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। महिला की आर्थिक स्थिति उठाने की नियत से मोनू नामक युवक ने महिला को नौकरी का झांसा दिया। युवक काम की बात कहकर महिला को अपने गांव बोहर ले गया। यहां युवक ने शराब के नशे में धुत होकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने भागने का प्रयास किया तो आरोपी ने महिला को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से महिला जमीन पर ही गिर पड़ी। इसके बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। घायल महिला को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में लाया गया, जहां उसकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला किया दर्ज


पुलिस थाना एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और गोली मारने की घटना सामने आई है। उन्होंने कहा कि घायल महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक अभी भी फरार है और पुलिस जल्द ही उसकी गिरफ्तारी करने का दावा कर रही है। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!