यमुनानगर: व्यक्ति की नशे की ओवरडोज देकर हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच

Edited By Isha, Updated: 06 Jan, 2024 06:33 PM

man murdered by drug overdose

हरियाणा के यमुनानगर में एक व्यक्ति की नशे की ओवरडोज देकर हत्या किए जाने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबित यमुनानगर के मुसंबल निवासी नीटू का शव महिलावाली के खेत में मिला है। मृतक के बाजू

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में एक व्यक्ति की नशे की ओवरडोज देकर हत्या किए जाने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबित यमुनानगर के मुसंबल निवासी नीटू का शव महिलावाली के खेत में मिला है। मृतक के बाजू में एक सीरीज लगी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने ओवरडोज देकर उसकी हत्या की है।  मृतक के शरीर पर और कोई निशान नहीं है।

उसका मोबाइल, टिफिन, पर्स बाइक भी मौके से मिले हैं। हत्या किसने और किस कारण से की यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि उन्हें खेतों में शव मिलने की सूचना मिली थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां मुसंबल के नीटू का शव मिला। उन्होंने इस संबंध में पहले ही यमुनानगर सिटी थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था।  पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने नशे का जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!